क्या आप जानते है कौन-सा शहर है 'चूहों की राजधानी'? जहां चूहों का साइज एक इंसानी बच्चे के जितना है, तस्वीरें देख रह जाएगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आप जानते है कौन-सा शहर है ‘चूहों की राजधानी’? जहां चूहों का साइज एक इंसानी बच्चे के जितना है, तस्वीरें देख रह जाएगे हैरान

दुनिया भर के कई शहरों में चूहों का आतंक अक्सर सुनने या देखने को मिलता ही है। हर घर में आए दिन चूहे मिल ही जाते है। लॉकडाउन के दौरान दुनिया भर में चूहों ने लोगों को परेशान किया है। वे अक्सर खाने की तलाश में बड़े शहरों की सड़कों पर इधर उधर भटकते हुए दिख जाते हैं। हालाँकि चूहों का होना चिंता का कारण नहीं है, लेकिन हाल ही में जिस तरह से उनका आकार बढ़ा है वह चिंता बढ़ा रहा है। चूहों का आकार धीरे-धीरे लगभग एक इंसान के छोटे बच्चे के बराबर हो रहा है।

कौन सा शहर है चूहों की राजधानी?

Untitled Project 2023 09 23T164727.318
ये चूहे शहरी इलाकों में रेल की पटरियों के पास और कूड़ेदानों में रहने के लिए अपनी जगह ढूंढते हैं। चूहे इस तरह के वातावरणों में अच्छे ढंग से पनपते हैं। इसके पीछे वजह है कि उनको आसपास आसानी से खाना मिल जाता है। हालाँकि, वे अभी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। जैसे जैसे इनका साइज बढ़ रहा है वैसे-वैसे खाना ढूंढ़ने के लिए लोगों के घरों में घुसने की इनकी हिम्मत भी बढ़ रही है तो वे और अधिक साहसी होते जा रहे हैं। हाल ही में लोगों ने चूहों की राजधानी कहे जाने वाले न्यूयॉर्क में चार फुट लंबे चूहे को देखा है।

घर में घुसना इनके लिए हुआ आसान

Untitled Project 2023 09 23T164503.118
इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है कि आप इन चूहों को दुनिया में लगभग हर जगह पा सकते हैं लेकिन न्यूयॉर्क शहर ने लंबे समय से उनकी राजधानी के रूप में अपनी एक अलग जगह बना ली है। हाँ, न्यूयॉर्क को “चूहों की राजधानी” का निकनेम मिला है। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शहर तीस मिलियन चूहों का घर है। इसका मतलब है कि शहर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बदले यहां पाँच चूहे हैं। हालाँकि, ताज़ा आँकड़े इनकी संख्या में कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं। हाल के आँकड़ों के अनुसार, इनमें से 3 मिलियन चूहे अब अस्तित्व में माने जाते हैं। लेकिन वहां पर अब लोगों के सामने एक नई समस्या आ गई है।

चूहों के आकार को देखकर लोग हैरान

Untitled Project 2023 09 23T164559.755
न्यूयॉर्क शहर के कुछ चूहों के आकार को देखकर लोग हैरान रह गए। हाल ही में, इस क्षेत्र में चार फीट से अधिक लंबाई वाले बड़े चूहे देखे गए थे। इन मोटे चूहों को देखकर कोई भी डर जाएगा। बताया गया है कि ये सुपर चूहे तेजी से प्रजनन कर रहे हैं। वे आसानी से भोजन प्राप्त कर सकते हैं, और एक बार जब वे अपनी भूख को संतुष्ट करने जितना खा लेते हैं, तो वे आसानी से प्रजनन करते हैं। यही वजह है कि उनकी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें से एक चूहे को हाल ही में पकड़ा गया था और जब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो यह तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।