क्या आप भी घर बैठे ही कर देते हैं बालो को डाई? तो हो जाइये सावधान! चुकानी पड़ सकती हैं भारी कीमत! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आप भी घर बैठे ही कर देते हैं बालो को डाई? तो हो जाइये सावधान! चुकानी पड़ सकती हैं भारी कीमत!

हाल ही में सोशल मीडिया के ज़रिये एक खबर सामने आई जिसमे पता चल कि बिना पढ़े बालो

आज के समय में लोग खुद को स्टाइलिश दिखाने की चसक में ना जाने क्या कुछ नहीं करते हैं। इस रेस में जो सबसे आगे दौड़ रहे हैं वो हैं हमारी युवा पीढ़ी। उनके सर पर स्टाइल का जो अलग ही भूत सवांर हो चूका हैं उसके तो खेर क्या ही कहने। कोई महंगे कपडे खरीदता हैं तो कोई पार्लर और सलून्स में जा-जाकर खुद के मेकअप पर लाखो खर्च कर बैठता हैं। 1691056964 thumbnail 10
पहले इस रेस में सिर्फ लड़कियों का नाम उपर दिखाई देता था लेकिन अब इस रेस में लड़के लड़कियों से भी आगे जा रहे हैं। जी हाँ! आपको बता दे कि अब लड़के लड़कियों की तुलना में ज़्यादा अपने लुक्स, पर्सनालिटी पर पैसा खर्च कर रहे हैं लेकिन हम आपको बता दे कि इस रेस में थोड़ा संभल कर ही चलिए जनाब। क्योकि आज जो किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं उसे देखकर या सुनकर भी आप कलरिंग के नाम से भी घबराने वाले हैं। 
आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपने नेचुरल हेयर कलर से खुश नहीं होते खासतौर पर आज की युवा पीढ़ी तो इसमें सबसे आगे हैं। ऐसे में वो कई नए कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। कई जहां पार्लर में जाकर बालों को डाई करवाते हैं, तो वहीं कई घर पर ही पैकेट्स में मिलने वाले कलर को घोलकर लगा लेते हैं। लेकिन आप जानते हैं ये आपके शरीर के लिए कितना बड़ा नुक्सान साबित हो सकते हैं? 
1691057048 hair 031632648044
जी हाँ…! हेयर कलर्स में कुछ ऐसे केमिकल्स मौजूद आते हैं जो आपकी बॉडी में जाते ही रिएक्शन कर जाते हैं। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस शख्स के साथ भी जिसे देख आपके होश उड़ जायेंगे। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया गया, जिसने घर पर बालों को कलर किया था। इसके बाद उसकी जो हालत हुई, उसने कई लोगों को हैरान कर दिया। 
हेयर कलर से हुआ रिएक्शन 

जैसा की आप देख सकते हैं की वीडियो की शुरुआत में ये लड़का बालो को रंगता हुआ दिखाई पड़ता हैं। लेकिन कलर करने के अगले दिन से ही व्यक्ति की हालत खराब होनी शुरू हो जाती हैं। उसके चहरे पर अलग सी ही सूजन आने शुरू हो जाती हैं। लेकिन असलियत में तो खतरा दूसरे दिन बनता हैं जब व्यक्ति के चहरे और बिगड़ गया और तीसरे दिन स्थिति ऐसी थी कि शख्स को अस्पताल भर्ती करवाना पड़ गया। 
1691057106 screenshot 7
क्योकि व्यक्ति की सूजन इस कदर बढ़ चुकी थी के उसकी आँख तक नहीं खुल पा रही थी। पूरे दिन अस्पताल में रहने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि हेयर कलर में मौजूद केमिकल की वजह से उसका ऐसा हाल हो गया है कि उसका ख़मयाज़ा अब उसके चहरे को भुगतना पड़ रहा हैं। शख्स इस PPD नाम के केमिकल से एलर्जिटिक था जिसे उसने शायद ढंग से पढ़ा भी नहीं। बस उसके रिएक्शन से शख्स की ऐसी हालत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।