सर्वपितृ अमावस्या पर करें तिल समेत ये कुछ खास उपाय, प्रसन्न होंगे पूर्वज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सर्वपितृ अमावस्या पर करें तिल समेत ये कुछ खास उपाय, प्रसन्न होंगे पूर्वज

13 सितंबर से शुरू हुए श्राद्घ पक्ष 28 सितंबर के दिन समाप्त हो जाएंगे। करीब 15 दिनों तक

13 सितंबर से शुरू हुए श्राद्घ पक्ष 28 सितंबर के दिन समाप्त हो जाएंगे। करीब 15 दिनों तक चलने वाले श्राद्घ के आखिरी दिन यानि सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों का श्राद्घ किया जाता है और जो श्राद्घ आप करना भूल गए होते हैं इसी में यह पूरा हो जाता है। 
1569501971 955
1.इस बार सर्वपितृ अमावस्या शनिवार के दिन होने वाली है जिसका सबसे ज्यादा महत्व भी है। जी हां क्योंकि ऐसा संयोग करीब 20 सालों बाद बन रहा है। इसलिए इस खास दिन पर आप काले तिल का दान अवश्य करें। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलेगी।
1569501905 kale til
2. 28 सितंबर के दिन गोचर में पंचग्रही योग बन रहा है। इस दिन कन्या राशि में चंद,मंगल,बुध,शुक्र ओर सूर्य ग्रह भी उपस्थित रहेंगे। जो खास तौर पर फलदायी होगा। ऐसे में पूर्वजों को आप सफेद फूलों की माला जरूर चढ़ाएं। 
1569502008 dscf2007
3.पितृपक्ष में पृथ्वी पर विराजमान होते हैं और पितृ पक्ष के अंतिम दिन वो अपने लोक वापस चले जाते हैं। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन पूर्वजों को खीर का भोग लगाना अच्छा होता है।
1569502046 screenshot 12
4.पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए सर्वपितृ अमावस्या पर एक लोटे में जल ,फूल,दूर्बा,गुड़ और तिल मिलाएं। अब इसे पितरों को अर्पित करें। जल अर्पित करने के लिए जल को हथेली में लेकर अंगूठे की ओर चढ़ाएं।
1569502084 pind1 5143389 m
5.आप श्राद्घ कार्य सूर्योदय से लेकर दोपहर 12:24 मिनट की अवधि के मध्य तक कर सकते हैं। 
1569502239 sarva pitru amavasy1
6.श्राद्ध पक्ष में पितरों के तर्पण के बाद 1 से ज्यादा ब्राह्मण को भोजन कराएं।
7.सर्वपितृ अमावस्या के दिन कौआ और कुत्ते को खाना खिलाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे पितरों की भटकती आत्मा को शांति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।