विटामिन के चक्कर में इन फलों का सेवन भूलकर भी न करें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विटामिन के चक्कर में इन फलों का सेवन भूलकर भी न करें, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

सेहत के लिए फल बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और बाकी पोषक तत्व की मात्रा फलों

सेहत के लिए फल बहुत फायदेमंद होते हैं। विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और बाकी पोषक तत्व की मात्रा फलों में बहुत होती है। यही कारण है कि फल खाने के लिए आपको कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे फलों को आप लाभकारी समझकर खा रहे हैं वह आपके लिए खतरनाक हैं। दरअसल ऐसे कुछ फल हैं जिनमें कार्बोहाइड्रेड की मात्रा ज्यादा पाई जाती है और इनकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल शरीर में बढ़ जाता है। 
1575378399 fruit
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों को यह फल बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। क्योंकि इनके खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। आम, केले जैसे मीठे फलों का सेवन उच्च रक्त चाप की समस्या होने वाले लोगों को नहीं करना चाहिए। आप फलों को काटकर उनका सेवन जूस की जगह कर सकते हैं। ध्यान रखें फलों का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें। 
1575378519 banana mango
शुगर की मात्रा आम और अंजीर में बहुत होती है। इसके अलावा क्रैनबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फलों में भी शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इन फलों में शुगर ज्यादा होती है लेकिन आपको इनका सेवन थोड़ा-बहुत करना चाहिए। 
1575378581 anjeer
प्राकृतिक तौर पर फलों में शुगर पाई जाती है। फाइबर की मात्रा फलों में बहुत होती है जिसकी वजह से खाना पचने में मदद मिलती है। यह फल आपके पाचन तंत्र को अच्छा करता है। घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की मात्रा फलों में होती है। फाइबर की मात्रा अंगूर को छोड़कर हर फल में होती है। साथ ही शुगर की मात्रा भी होती है। शुगर की मात्रा अंगूर में बहुत कम होती है। 
1575378698 fruit fibre

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।