बिल्ली काटे रास्ता तो ना करें गलती से भी ये काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिल्ली काटे रास्ता तो ना करें गलती से भी ये काम

बिल्ली काटे रास्ता तो हमें क्या नहीं करना चाहिए।

अगर आप कहीं बाहर जा रहे हों और तभी बिल्ली रास्ता आकर काट जाए तो मन में किसी अशुभ घटना की आशंका बनी रहती है।यह आम धारणा है कि बिल्ली अगर रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है। इस धारणा के कारण बहुत से लोग बिल्ली के रास्ता काटने पर कुछ देर ठहर जाते हैं और इंतजार करते हैं कि कोई आए जो उनसे पहले रास्ता पार करे। इससे अपशकुन समाप्त हो जाता है। 
1678335841 billi1
बिल्ली रास्ता काटने का मतलब क्या होता है?
अगर बिल्ली बाएं से दाएं और चली जाती है तब उसे अशुभ माना जाता है।
जब बिल्ली बाई और से दाई और जाती है। तब बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है। वहीं अगर बिल्ली दाएं से बाएं ओर जाती हैं। तो उसे अशुभ नहीं माना जाता है।
बिल्ली का शुभ संकेत क्या है? | बिल्ली को बाई ओर से देखना होगा शुभ
यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए घर से बाहर निकले हैं और आपको रास्ते में कोई भी बिल्ली आपके बाई ओर दिख जाती है। तो बिल्कुल भी घबराने की ज़रूरत नहीं।क्योंकि यदि बिल्ली आपको बाई और दिख रही है। तो उसका अर्थ यह है कि आप जिस काम में भी जा रहे हैं। उस काम में आपको पूर्ण रूप से सफलता हासिल होगी। कारण शास्त्रों के अनुसार बिल्ली को बाईं ओर से देखना शुभ माना जाता है।
1678336020 billl22
बिल्ली के रास्ता काटने पर क्या करना चाहिए?
कहतें बिल्ली माता लक्ष्मी का ही रूप होती है और इसे दीवाली की रात देखना बहुत ही शुभ होता है। जब बिल्ली किसी व्यक्ति का रास्ता काटती है तो लोग अक्सर उसे गलत बातें बोलते हैं। और अपने दिमाग में एक नेगेटिव चीजों को बैठा कर अपने काम पर निकल जाते हैं।आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है।बिल्ली भले ही आप का रास्ता काट दे। लेकिन आपको उसके लिए गलत नहीं कहना है। वरना आप जिस काम के लिए जाएंगे वह काम सफल होना भी होगा, तो आप के कारण ही वह असफल हो सकता है।इसलिए बिल्ली को गलत बातें ना बोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।