मजदूर के जज्बे को सलाम,एक पैर नहीं होने के बावजूद भी कमाते हैं मेहनत की रोटी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मजदूर के जज्बे को सलाम,एक पैर नहीं होने के बावजूद भी कमाते हैं मेहनत की रोटी

इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग भी है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपने चेहरे

इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग भी है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपने चेहरे पर मुस्कान लिए काम करते हैं। इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के खोपर सिंह जो मजदूरी करते हैं। उनका एक पैर नहीं है। लेकिन वह फिर भी नकली पैर को कमर से बांधकर मजदूरी करने के लिए जाते हैं। खोपर सिंह जब चलते हैं तब वह लंगड़ते हैं। आप इन तस्वीरों में उन्हें देख सकते हैं। 
1566202360 man2
सोशल मीडिया पर लोग इनकी खूब तारीफें और इनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। क्योंकि आज इस दुनिया में कई सारे ऐसे लोग हैं जो अपंगता का झूठा बहाना करके लोगों से पैसे ठग लेते हैं। जबकि खोपर सिंह बिना किसी का सहारा लिए अपने दम पर रोजी-रोटी कमाने की सोच रहे हैं। वह किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते बल्कि खुद से मेहनत करके ईमानदारी की रोटी खाना चाहते हैं। 
1566202370 man1

इनकी हिम्मत है दूसरों के लिए मिसाल

इस वीडियो को विनोद शौरी नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर 70 हजार से ज्यादा शेयर और करीब 10 हजार लोगों की प्रतिक्रिया मिल चुकी है। 

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए विनोद शौरी ने लिखा है इनका नाम खोपर सिंह है जो राजस्थान से हैं। वह दिल्ली में मजूदरी करते हैं। इनका एक पैर नहीं है बावजूद इसके ये किसी के आगे भी हाथ नहीं फैलाते हैं। ये खुद से मेहनत करके अपना जीवन चला रहे हैं। सच में इनके जज्बे को हम सभी सलाम करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।