क्या आपकी भी गर्लफ्रेंड छोड़ कर चली गई? जानें क्या था कारण, 99% लोग करते है मिस्टेक्स - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या आपकी भी गर्लफ्रेंड छोड़ कर चली गई? जानें क्या था कारण, 99% लोग करते है मिस्टेक्स

गर्लफ्रेंड के जाने का असली कारण जानें

रिश्तों में धैर्य और विश्वास की कमी के कारण आजकल लोग ब्रेकअप का सामना कर रहे हैं। अहंकार, रोकटोक और बातचीत की कमी जैसी गलतियाँ रिश्तों को कमजोर करती हैं। इन आदतों के कारण पार्टनर दूर हो जाते हैं। 99% लोग अनजाने में इन्हें अपनाते हैं, जिससे वे जीवनभर अकेले रह जाते हैं।

आजकल लोग अपने रिश्तों को लेकर बहुत कैजुअल हो गए हैं। लोग रिश्ते तो बनाना चाहते हैं लेकिन धैर्य और विश्वास की डोर बहुत कमजोर होती जा रही है। ऐसे में लोग अक्सर हर दिन पैचअप और ब्रेकअप करने में व्यस्त रहते हैं। इन सब में वे अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनके प्यार भरे रिश्ते को कमजोर कर देती हैं। आपकी कुछ आदतें उस इंसान को आपसे दूर करने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल रिश्ते इतनी जल्दी टूटने के पीछे क्या वजह हो सकती है? तो आइए जानते हैं उन रिलेशनशिप मिस्टेक्स के बारे में जो आजकल 99 प्रतिशत लोग अनजाने में कर देते हैं और जिंदगी भर सिंगल रह जाते हैं।

अपने ईगो को प्यार से ऊपर रखना

लोग अक्सर एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन कई बार वे हद पार कर जाते हैं। वे हर छोटी-छोटी बात में अपने अहंकार को आगे रखने की कोशिश करते हैं। वे किसी भी बातचीत में ‘मैं सही हूँ’ कह देते हैं। यह सोच आपके रिश्तों में बहुत खटास लाने लगती है। ऐसे में आपको कई बार चुप रहने या उस समय कुछ न कहने की ज़रूरत होती है। आपको हमेशा अपने पार्टनर से बहस करने की ज़रूरत नहीं है। इसलिए रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपकी समझदारी ज़रूरी है।

हद से ज्यादा रोकटोक लगाना

अक्सर लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद वो अपने पार्टनर पर हर बात पर रोक-टोक करना चाहते हैं। ऐसे में पार्टनर को हर बात पर सुझाव देना। हम जो कहें वो तुम्हें करना होगा। हम जो कहें वो तुम्हें पहनना होगा आदि-आदि बातों पर रोकना-टोकना और दखल देना। हर समय अपने पार्टनर पर शक करना।

पार्टनर को अहमियत नहीं देना

पार्टनर को अहमियत नहीं देना

जब हम अपने पार्टनर की कद्र नहीं करते या उनकी केयर को नज़रअंदाज़ करते हैं, तो वे अकेलापन महसूस करते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कद्र की जाए। एक छोटी सी तारीफ़ या ‘धन्यवाद’ भी दिल जीत सकता है। जो लोग अपने पार्टनर को अहमियत नहीं देते वह हमेशा अकेले रह जाते हैं। इसलिए पाटर्नर का ख्याल रखना जरुरी है।

बातचीत बंद या कम कर देना

अगर थोड़ी सी नोकझोंक में आप भी अपने पाटर्नर से बात करना बंद कर देते हैं तो आप भी सिंगल रह जाएंगे। ऐसे में आपको अगर किसी बात को लेकर पाटर्नर से शिकायत है तो उसे आपस में बात कर दूर कर लें। अन्यथा यही छोटी-छोटी परेशानी आपके लिए बड़ी दिक्कत बन जाती है और आप धीरे-धीरे अपने पार्टनर से दूर होते चले जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर आपको नाराजगी है तो पाटर्नर के साथ आराम से बैठकर खुलकर बात करें, ऐसे में आपको अपने रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत मिलती है।

बिहार STF की गाड़ी बीच रास्ते में हादसे का शिकार, दो जवान की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।