शास्त्रों में कहा गया है कि खरीदारी धनतेरस पर करना बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन अपने घर पर लोग सामान, सोने के गहने जेवर और झाड़ू इन चीजों को लाते हैं। बता दें कि इस साल धनतेरस का पर्व 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को मनाया जा रहा है। माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा धनतरेस के दिन करते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि कुबेर की कृपा किसी भी व्यक्ति पर हो जाती है तो उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में संपन्नता भी बनी रहती है। खरीददारी और पूजा का बहुत खास महत्व धनतेरस के दिन माना गया है।
हिंदू धर्म में कहा गया है कि धनतेरस के दिन पूजा शुभ मुहूर्त में करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। धनतेरस में पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त हम आपके लिए लेकर आएं हैं। चलिए जानतें हैं-
ये है शुभ मुहूर्त धनतेरस की पूजा का
इस साल धनतेरस का पर्व शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को है। शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात के 8 बजकर 14 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ् मुहूर्त है। 1 घंटा 6 मिनट का शुभ समय धनतेरस में पूजा करने के लिए भक्तों के लिए रहेगा।
मान्यताओं के अनुसार, विशेष फल की प्राप्ति प्रदोष काल में की गई पूजा से मिलता है। शाम 5 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट तक प्रदोष काल का समय धनतेरस पर बना रहेगा।
सोने की खरीददारी का धनतेरस पर ऐसा रहेगा शुभ मुहूर्त
शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 7 बजकर 8 मिनट तक सोने की खरीददारी का शुुभ समय धनतेरस पर रहेगा। शास्त्रों में कहा गया है कि बहुत ही शुभ होता है सोना धनतेरस के दिन खरीदना।
साथ ही झाड़ू, पानी भरने के बर्तन, मां लक्ष्मी की मूर्ति और दीयों की खरीददारी भी लोग धनतेरस के दिन करते हैं और यह शुभ होता है।
इस मंत्र का जाप धनतेरस पर देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए आवश्यक करें
भक्तों को ‘ऊं ह्रीं कुबेराय नमः’ के इस मंत्र का जाप धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के लिए 108 बार जरूर करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि कुबेर की विशेष कृपा इस मंत्र का जाप करने से भक्तों पर पड़ती है।