आज इस शुभ मुहूर्त पर करें इन चीज़ों की खरीदारी,जानें क्यों मानते हैं धनतेरस का पर्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज इस शुभ मुहूर्त पर करें इन चीज़ों की खरीदारी,जानें क्यों मानते हैं धनतेरस का पर्व

25 अक्टूबर यानी आज के दिन देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई

25 अक्टूबर यानी आज के दिन देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी,भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने की मान्यता है। 
1571985463 images (1)
इस खास दिन पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। कई सारे लोग इस दिन नई गाडिय़ां भी खरीदना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस साल धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त का समय…
1571985448 images
पूजा-खरीददारी मुहूर्त…
धनतेरस मुहूर्त:शाम 07:08 बजे से रात 8:14 बजे तक
अवधि-1 घंटा 06 मिनट
1571985425 pic
तो इस वजह से मनाया जाता है धनतेरस

शास्त्रों के मुताबिक धनतेरस मनाने के  पीछे का इतिहार यह है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए भगवान विष्णु धन्वंतरि का अवतार लिया था। तो इसलिए भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।
1571985510 images (2)
इसके बाद से ही धनतेरस के दिन धन्वंतरि ऋषि और यमराज की पूजा की जाने लगी। धनतेरस के दिन टूटे-फूटे बर्तनों के बदले चांदी ,पीतल के नए बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। कई सारे लोग इस दिन नई झाडू खरीदकर उसका भी पूजन करते हैं जिसे शुभ माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।