Delhi Police के Constable ने गाना गाकर जीता सभी का दिल, दीवाने हो गए सभी, वीडियो देखें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Police के constable ने गाना गाकर जीता सभी का दिल, दीवाने हो गए सभी, वीडियो देखें

सोशल मीडिया पर दिल को जीत जाने वाले वीडियो की कमी नहीं है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते है जो सभी को वीडियो को लाइक करने पर मजबूर कर देते है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सभी को आपने आवाज का कायल कर रहा है। आपने पुलिस को हमेशा दुसरो के लिए खड़े होते देखा होगा लेकिन पुलिस में भी कुछ ऐसे होते है जो लोगों को सुरक्षा करने के साथ-साथ अपने अंदर छुपे टैलेंट को भी निखारते रहते है। 
1680775055 newsline cops 4col 1
हाल ही में दिल को जीर जाने वाला वीडियो दिल्ली पुलिस के एक जवान का बताया जा रहा है।  दिल्ली पुलिस के जवान रजत राठौर, जिन्हें इंस्टाग्राम पर @rajat नाम से जाना जाता है। वीडियो में दिख रहे पुलिस जवान की पहचान @rajat.rathor.rj  के रूप में की गई है। उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल में गायक, लेखक और संगीतकार लिखा हुआ है। 
1680775113 delhi 1677077387
इसके अलावा उन्हें घूमने फिरने में भी मजा आता है। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 51k से अधिक है। पहले भी वो ऐसे वीडियो अपने अकॉउंट से अपलोड करते रहे है। हाल ही में उनका ये वीडियो जिसमे उन्होंने फिल्म लूडो का एक गाना ‘आबाद-बर्बाद’ गाकर सभी का मन मोह लिया है।  
वीडियो को मार्च महीने में अपलोड किया गया था लेकिन वोडो पर प्यार जताने वालों की संख्या की आज तक कमी नहीं हो रही है। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल रजत के वीडियो को उनकी शानदार गायकी की वजह से पसंद करने से खुद को रोक नहीं पाए।
1680774923 hiojk mn
उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा “कमाल है।” रजत के वीडियो को 8000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लगातार इनकी संख्या बढ़ ही रहे है। इस दौरान इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट सेक्शन में खुलकर रजत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।