एक बार फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो, महिला ने ट्रेन के अंदर किया हैरतअंगेज़ स्टंट, देख यूजर बोले...? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक बार फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो, महिला ने ट्रेन के अंदर किया हैरतअंगेज़ स्टंट, देख यूजर बोले…?

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “सार्वजनिक रूप से कैलीस्थेनिक्स”। वीडियो शेयर होने के बाद इसने खासा

दिल्ली मेट्रो के कई सारे वीडियो आपको सोशल मीडिया पर बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएंगे और हाल ही के दिनों में दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तुम भी मचाते हैं इसी सिलसिले में एक नया वीडियो सामने आया है जिसने फिर से दिल्ली मेट्रो को सोशल मीडिया में चर्चे की वजह दे दी है। इस बार के वीडियो में ना तो डांस है और ना ही किसी तरीके की अश्लील हरकत पर वीडियो सभी के निशाने पर आ रही है। आइए जानते क्या है इस वीडियो में.. 
1689691650 20210607074l 1623110822530 1623646582103
वायरल वीडियो में एक लड़की चलती ट्रेन के अंदर एक्सरसाइज स्टंट करती दिख रही है। फ़ुटेज की शुरुआत उसके द्वारा रेलिंग को पकड़ने से होती है और उसे सहारे के रूप में उपयोग करते हुए बैकफ़्लिप करते हुए देखा जाता है। मेट्रो कोच के अंदर मौजूद दर्शक उन्हें देखते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग अनभिज्ञ दिख रहे थे, वहीं अन्य लोग लड़की के इस काम से हैरान थे। 

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “सार्वजनिक रूप से कैलीस्थेनिक्स”। वीडियो शेयर होने के बाद इसने खासा ध्यान खींचा है। वीडियो वायरल होने के बाद काफी यूजर ने वीडियो के निचे कमेंट किया। एक ने वीडियो के कमेंट में लिखा “सराहनीय…. लेकिन सार्वजनिक स्थान और सरकारी संपत्तियां स्टंट दिखाने के लिए नहीं हैं।” एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।” एक और यूजर ने लिखा “मास्क आत्मविश्वास का स्रोत है।”
1689691721 hui nb1689691728 =p][pkl;mlnk m,
वीडियो और रील बनाने के खिलाफ मेट्रो की बार-बार चेतावनी के बावजूद, मेट्रो ट्रेनों के अंदर की गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले वीडियो इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं। हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो फनी लग सकते है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर मेट्रो पर सवाल उठते है। वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको क्या लग रहा है, लड़की ने सही किया या गलत? 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।