Girl in a jacket

डांस और रोमांस के बाद अब दिल्ली मेट्रो में हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती दिखी लड़की, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़ाई-झगड़े, अश्लील हरकत और डांस के बाद अब एक लड़की चलती ट्रेन में एक

बीते कुछ वक्त से दिल्ली मेट्रो से लगातार अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिल रही हैं। कभी कपल का रोमांस देखने को मिल जाता है, तो कभी महिलाओं की हाथापाई। डांस और प्रैंक वीडियोज तो दिल्ली मेट्रो में बनाना मानों आम बात हो गई है। मगर इस बार दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर तो लोग अपना सिर दीवार पर पटकने वाले हैं।
1687081519 delhimetroyellowline
इन्हीं अतरंगी हरकतों के वीडियोज की वजह से दिल्ली मेट्रो की खूब बदनामी हुई। ऐसे में डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में रील्स और वीडियो बनाने पर पांबदी लगा दी है। इसी बीच अब एक नया वीडियो लोगों की अटेंशन पा रहा है जिसमें एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर ही अपने बालों को स्ट्रेटनर से संवारती दिख रही है।
1687081657 untitled project
इस वायरल वीडियो को मेट्रो में मौजूद किसी शख्स ने बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया है और अब इस वीडियो को हर किसी की अटेंशन मिल रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। वायरल क्लिप में एक लड़की मेट्रो में खड़े होकर अपने बालों को स्ट्रेटनर से सुखाती और सीधे करती दिख रही हैं।

हालांकि इस वीडियो में इस महिला का चेहरा नजर नहीं आ रहा है क्योंकि उसने अपने फेस पर बाल बिखेर रखे हैं। इसी दौरान एक सहयात्री ने उसकी इस एक्टिविटी की रिकॉर्ड कर लिया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने इसके कैप्शन में लिखा हैकि अब बस दिल्ली मेट्रो में नहाने धोने की सुविधा और हो जाये बस।
1687081468 screenshot 1
1687081474 screenshot 2
1687081480 screenshot 3
ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर ज्यादा से ज्यादा कॉमेंट भी कर रहे हैं। वैसे ज्यादातर लोग मेट्रो में लड़की की इस हरकत का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग लड़की पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।  बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से सभी यात्रियों को वीडियो और रील्स न बनाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।