Delhi: High Court में आपस में भिड़े वकील, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल-Delhi High Court Fight Video
Girl in a jacket

Delhi: High Court में आपस में भिड़े वकील, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Delhi High Court Fight Video

Delhi High Court Fight Video: सोशल मीडिया पर हाई कोर्ट से जुड़ा एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में हाई कोर्ट के वकीलों के बीच हुई मारपीट को देखा जा सकता है। जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi High Court Fight Video

दिल्ली हाई कोर्ट में वकीलों के बीच मारपीट

यह वीडियो दिल्ली हाई कोर्ट का है। जहां कैंटीन में वकीलों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वकीलों के बीच बहस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है यह मारपीट कैंटीन में कुर्सी को लेकर हुई है।

Delhi High Court Fight Video

लड़ाई के दौरान एक दुसरे पर फैंका खाना

वीडियो में वकील गुस्से में बातचीत करते दिख रहे हैं। कैंटीन में अफरा-तफरी मच जाती है। टेबल पर खाना बिखरा पड़ा हुआ है।जबकि महिला वकील के कपड़े पर भी खाना गिरा हुआ है। बताया जा रहा है कि वकीलों ने बहस के बाद खाना एक-दूसरे के ऊपर फेंका है।

Courtesy : वीडियो को एक्स पर @news24tvchannel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

लड़ाई के पीछे ये था कारण

मिली जानकारी के मुताबिक वकील ने वरिष्ठ महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। वीडियो में महिला कह रही है कि हम पहले से बैठे हुए हैं। यह आकर हमें उठाने लगे। इनका कब्जा है। क्या बताया जा रहा है कि वकीलों का एक समूह लंच कर रहा था। तभी एक महिला वकील ने हंगमा शुरू कर दिया। वरिष्ठ महिला वकील ने जब महिला वकील को समझने की कोशिश की तो उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।