दिल्ली चुनाव के नतीजे अब साफ नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की, वहीं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के छह प्रमुख नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा
इनमें आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और प्रमुख मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम शामिल हैं
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गए
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 वोटों से हार गए
वरिष्ठ आप पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के करनैल सिंह से 20,000 से अधिक वोटों से हार गए
वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा रॉय से 3,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गए
सोमनाथ भारती मालवीय नगर सीट से भाजपा के सतीश उपाध्याय से 2,000 से अधिक वोटों से हार गए
आईएएस कोच से राजनेता बने अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी से 28,000 से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा