मरे हुए व्यक्ति ये तीन चीजें कभी भी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मरे हुए व्यक्ति ये तीन चीजें कभी भी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए

कई बार लोग अपने मृत परिजन की वस्तुओं का उपयोग करने लगते हैं। लेकिन बता दें कि गरुड़

जिसने इस धरती पर जन्म लियाहै उसकी मृत्यु निश्चित ही है। कहते हैं कि जिस दिन जीव का जन्म होता है यमराज उसी दिन से उसके पीछे लगे रहते हैं और जैसे ही मौत का समय आता है उसे अपने साथ लेकर इस दुनिया से चले जाते हैं। इसलिए जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु होनी ही  है। लेकिन मृत्यु के बाद का सफर कैसा होगा इस बात को लेकर दुनिया भर में कई मान्यताएं हैं। यही नहीं मृत्यु के बाद पीछे जो रह गया है उस का क्या होगा या यू कहें कि मरने वाले व्यक्ति के समान का क्या होगा,इसके पीछे भी कई धारणाएं है।पर मृत व्यक्ति के तीन ऐसे समान है जिनका उपयोग परिजन को नहीं करना चाहिए।
1667280841 mare
कई बार लोग अपने मृत परिजन की वस्तुओं का उपयोग करने लगते हैं। लेकिन बता दें कि गरुड़ पुराण के अनुसार मृत व्यक्ति की कुछ ऐसी 3 चीजें हैं जिनका भूलकर भी मनुष्य को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
कपड़े- गरुड़ पुराण के अनुसार किसी भी व्यक्ति को मृत व्यक्ति के वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। भूलकर भी अपने शरीर पर इन्हें धारण नहीं करना चाहिए। अगर आप मरे हुए व्यक्ति के कपड़े पहनते हैं तो उसकी आत्मा आपके शरीर के साथ जुड़ जाती है। और मृत व्यक्ति की यादें आपको सताने लगती है।लेकिन आप मृत व्यक्ति के कपड़ों को याद के तौर पर अपने पास रख सकते हैं। या फिर आप उनके वस्त्रों को नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। 
1667280860 sona
मृत व्यक्ति के गहने- मान्यता है कि मृतक व्यक्ति की आत्मा का आभूषण के प्रति लगाव अपने कपड़ों से ज्यादा होता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक जो भी व्यक्ति उनकी मृत्यु के पश्चात उनके गहनों को पहनता है या फिर आभूषणों का उपयोग करता है तो ऐसे में उस मृत परिजन की ऊर्जा उस व्यक्ति के साथ जुड़ जाती है। जिस कारण से उसे शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मृतक व्यक्ति के गहनों को पहनना नहीं चाहिए। लेकिन आप इन गहनों को घर में संभाल कर रख सकते हैं या फिर इन गहनों को नए तरीके से बनवाकर पहन सकते हैं। लेकिन उसी अवस्था में ही इन गहनों को नहीं पहनना चाहिए। अगर मृत व्यक्ति के मरने से पहले आपको अपने गहने भेंट में दिए है तो आप इन्हें पहन सकते हैं। लेकिन अगर मृत परिजन ने गहनों को संभाल कर रखा हुआ था। जिससे उनका बहुत अधिक लगाव था तो इसे भूलकर भी पहनने की गलती न करें।
1667280882 gari
मृत व्यक्ति की घड़ी- व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी घड़ी में उसकी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा बसी हुई होती है। जो भी व्यक्ति मृत व्यक्ति की घड़ी को पहनता है उस पर इन ऊर्जा का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और वो मृत परिजन व्यक्ति के सपनों में बार बार आकर उसे कष्ट देते हैं। अतः आप भी मरे हुए व्यक्ति की घड़ी का भूलकर भी इस्तेमाल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।