एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से हो जाती हैं ये खतरनाक बीमारियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से हो जाती हैं ये खतरनाक बीमारियां

एल्युमीनियम के बर्तन हर कोई इस्तेमाल करता है। हर किसी के घर में यही बर्तन आपको मिलेंगे। दुनिया

एल्युमीनियम के बर्तन हर कोई इस्तेमाल करता है। हर किसी के घर में यही बर्तन आपको मिलेंगे। दुनिया में एल्युमीनियम के बर्तन 60 फीसदी बनते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है दरसअल बाकी धातुओं से सस्ता होता है और टिकाऊ भी। इसी वजह से एल्युमीनियम में बर्तन ही इस्तेमाल किए जाते हैं। 
1562237256 bartan

ये दुष्प्रभाव होता है

एल्युमीनियम के बर्तन हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर डालते हैं। एक औसतन मनुष्य की बॉडी में हर रोज इन बर्तनों में पके हुए खाना खाने से 4 से 5 मिलीग्राम एल्युमीनियम चला जाता है। 
1562237269 utensils
हमारा शरीर इतना एल्युमीनियम को बाहर नहीं कर पाता है जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बन जाता है। अगर आप गौर से देखें तो जो खाना एल्युमीनियम के बर्तनों में बनता है उसका रंग बदल जाता है। 

बीमारी क्यों होती है

एल्युमीनियम खाने के साथ रिएक्‍शन करता है इसी वजह से हमारे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। एसिडिक पदार्थों जैसे टमाटर से एल्युमीनियम रिएक्ट करता है। एल्युमीनियम में जो यह रिएक्‍शन होता है वह हमारे शरीर में खाने से पहुंचता है।
1562237386 bones
 इतना ही नहीं एल्युमीनियम के बर्तनों में हम सालों से खाना बना रहे होते हैं इससे हमारी मांसपेशियों, किडनी, लीवर और हड्डियों में भी एल्युमीनियम जाकर जमा हो जाता है। 
1562237476 aluminium
इसकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए हमेशा हमने लोहे और मिट्टी के बर्तनों में ही खाना बनाना चाहिए और खाना चाहिए। उस में खाना बनाने से आपका शरीर भी स्वस्‍थ रहता है और साथ ही भोजन में स्वाद भी बना रहता है। 

ये बीमारियां होती हैं

1562237691 food
एल्युमीनियम में खाना बनाने से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। जैसे याददाशत कमजोर होना, डिप्रेशन, मुंह में छाले होना, दमा की परेशानी, अपेंडिक्स, किडनी का फेल होना, अल्जाइमर, आंखों की परेशानी, डायरिया यह सब बीमारियां होती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।