कांग्रेसियों ने फूंका पुतला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

NULL

लालकुआं : नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस मे सिर फूटब्बल होने लगी है उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमीनी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी का स्टेशन चैक पर पुतला दहन किया एवं शहर अध्यक्ष को हटाने की मांग की। सुबह कांग्रेस के युवा नेता इमरान खान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता स्टेशन चैक पर पहुंचे एवं उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरूदीप सिह पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता द्वारा किसी प्रकार की जानकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक में नहीं बुलाया जाता है जो पूरी तरह गलत हैं।

उन्होने कहा कि डोर टू डोर कांग्रेस के लिए लोगों को जोड़ रहे है लेकिन अध्यक्ष महोदय जमीनी कार्यकर्ता की हमेशा उपेक्षा करते रहते है सभी ने एक स्वर से शहर अध्यक्ष को हटाये जाने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम मेमुख्य रूप से इमरान खान शेर अली सलमानी मुकेश कुमार सईद अहमद, मीनू अंसारी, जितेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।