कांग्रेसियों ने फूंका विस अध्यक्ष का पुतला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेसियों ने फूंका विस अध्यक्ष का पुतला

NULL

ऋषिकेश : उपनल में नियम विरुद्ध विधायक के बेटे की नियुक्ति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दोपहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। मामले को लेकर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंक आक्रोश जताया है। रविवार की दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या मे एकत्र हुए एन एस यू आई कार्यकर्ताओं किराए पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए संगठन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष पर संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने का आरोप जड़ते हुए दून तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध जताया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला व कांग्रेस के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा ने कहां की विधायक ने राज्य के संवैधानिक पद पर बैठकर नियमों के विरुद्ध जाकर अपने पुत्र की नियुक्ति कराने के साथ तमाम नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाई है। इस मामले के सामने आने के बाद से प्रदेश के बेरोजगार युवक जहां जबरदस्त आक्रोश में है वही वह स्वंय को ठगा हुआ महसूस कर रहे।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति ने कहा कि एक और जहां प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवा नौकरियों के लिए दर-दर भटक रहे हैं वहीं दूसरी ओर जल संस्थान में सहायक अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पद पर महज इसलिए नियुक्ति दे दी गई क्योंकि वह विधानसभा अध्यक्ष का पुत्र है। प्रदर्शनकारियों मे संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, ऋषभ कुमार ,जयपाल बिट्टू, मधु जोशी ,सोनू पांडे ,सौरव वर्मा, संजय प्रजापति, इमरान खान ,प्रवीण गर्ग ,हरिराम वर्मा ,आशु वर्मा, हेमराज पांडे, प्रशांत कुमार ,सुमित चौधरी, अजय दास, सागर नौटियाल, अरविंद कुमार, गौतम नौटियाल आदि शामिल थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– विक्रम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।