सोई हुई किस्मत चमकाने के लिए सप्ताह में रंगों के अनुसार पहने कपड़े - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोई हुई किस्मत चमकाने के लिए सप्ताह में रंगों के अनुसार पहने कपड़े

हर रंग का अलग महत्व होता है इसलिए रंगों की अपनी अलग दुनिया भी होती है। लेकिन क्या

हर रंग का अलग महत्व होता है इसलिए रंगों की अपनी अलग दुनिया भी होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक रंग जो आपका भाग्य भी बदल सकता है। जी हां कुछ ऐसे रंग भी होते हैं जो सकारात्मक एनर्जी देते हैं तो कुछ हमारे कामों को बिगाड़ भी देते हैं। तो चालिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताने वाले हैं। जो आपका भाग्य बदल सकते हैं। अगर आप सप्ताह के हर दिन इन रंगों को पहन लेते हैं तो आपकी किस्मत जरूर बदल सकती है या आपको कोई न कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
1.इस रंग के कपड़े रविवार को पहने
रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन होता है। अगर आप इस दिन पीला,लाल एंव रंगीन कपड़े पहनते हैं तो आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा। इस दिन आप उत्साहित व तरोताजा महसूस करेंगे।
1577518941 chhat pooja vidh
2.इस रंग के कपड़े सोमवार को पहने
सोमवार का दिन चन्द्रमा का होता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। हो सके तो आप भी सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहने जिससे आपको यश एंव सफलता की प्राप्ति हो।
1577518976 file photo 1545286785
3.इस रंग के कपड़े मंगलवार  को पहने
मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है। इस दिन बेहतर होगा कि आप लाल,नारंगी,गहरे भूरे एंव चॉकलेटी रंग के कपड़े पहने। इस दिन का गृह मंगल है। इस दिन यदि आप इन रंगों के कपड़े पहनते हैं तो दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होगा।
1577519010 hanu
4.इस रंग के कपड़े बुधवार को पहने
बुधवार का दिन भगवान गणपति जी का होता है। गणेश जी को सबसे ज्यादा प्रिय घास है। इस दिन हरे रंग का महत्व होता है। इसलिए आप भी हो सके तो हरे रंग के कपड़े पहने। क्योंकि ऐसा करने से आपको विशेष फल प्राप्त होगा साथ ही नौकरी एंव व्यापार में अनुकूल वातावरण बनेगा। 
1577519049 ganesh chaturthi2

5.इस रंग के कपड़े गुरुवार को पहने
गुरुवार का दिन साई और बृहस्पति का होता है। इन दोनों ही देवो को पीला रंग सबसे ज्याद प्रिय होता है। बृहस्पति को सम्मान के देव भी माने गए हैं। इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। यदि गुरूवार को आप पीला रंग पहनते हैं तो पूरा दिन आपके लिए काफी ज्यादा लकी साबित हो सकता है। 
1577519087 large image 73
6.इस रंग के कपड़े शुक्रवार को पहने
मां लक्ष्मी  का शुक्रवार का दिन होता है। इस दिन हमेशा साफ सुथरे कपड़े ही पहने।
7.इस रंग के कपड़े शनिवार को पहने
शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस खास दिन पर शनि महाराज को तेल का दीया भी जलाया जाता है। शनिदेव को सबसे ज्यादा प्रिय काला,नीला,गहरा बैंगनी,जमुनी रंग अतिप्रिय है। 
1577519297 shni de
इन रंगों को इस दिन पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनने से आपके कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।