लड़का उड़ा रहा था गर्लफ्रेंड के मोटापे का मजाक, कैंची घोंपकर लड़की ने कर दी हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लड़का उड़ा रहा था गर्लफ्रेंड के मोटापे का मजाक, कैंची घोंपकर लड़की ने कर दी हत्या

अक्सर देखा गया है कि लोग मोटे लोगों का मजाक उड़ाते हैं। मोटापा बॉडी की शेमिंग की वजह

अक्सर देखा गया है कि लोग मोटे लोगों का मजाक उड़ाते हैं। मोटापा बॉडी की शेमिंग की वजह से होता है। ऐसा करने से सामने वाला शख्स बहुत निराश होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप सामने वाले इंसान का कत्ल ही कर दें। 
1566113641 girl murder her boyfriend
चीन का एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है। दरअसल एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के मोटापे का मजाक बना दिया जिसके बाद उसको अपनी जान ही गंवानी पड़ गई। चलिए बताते हैं पूरा मामला।

डेट कर रहे थे पिछले एक महीने से 

चीन में बॉयप्रेंड को कैंची से एक लड़की ने दिन दहाड़े मार डाला। पिछले एक महीने से यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। स्‍थानीय खबरों के अनुसार, एक लड़का और लड़की चीन के हेनान शहर में बाजार में घूम रहे थे। 
1566113315 boy girl
घूमने के दौरान आइसक्रीम खाने का मन लड़की का हुआ। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने लड़की को आइसक्रीम खिलाने की बजाय उसका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया। 

कैंची खरीदकर लड़की ने कर दिया लड़के का कत्ल

बीते 14 अगस्त का यह मामला है। खबरों की मानें तो लड़की के आइसक्रीम खाने पर लड़के ने उसका मजाक बनाया। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई। 
1566113044 ice cream
बॉयफ्रेंड द्वारा बीच सड़क पर ऐसा मजाक लड़की को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद एक दुकान से लड़की ने कैंची खरीदी और अपने बॉयफ्रेंड के पेट में घोंप दी। 
लड़के की जान नहीं बची और लड़की को कर लिया गिरफ्तार 
आसपास के लोगों ने लड़के की चीख सुनकर पुलिस को फोन कर दिया। लड़के के लिए तत्काल मेडिकल हेल्प बुलाई गई। लेकिन लड़के की जान नहीं बचा पाए। 
1566113009 china
दरअसल लड़के पर लड़की ने कैंची से बहुत बार वार किया जिसकी वजह से उसका बहुत खून निकल गया। लड़की ने मौके का माहौल देखकर भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।