गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज, गिफ्ट में दी BMW कार और घर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज, गिफ्ट में दी BMW कार और घर

अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमी शादी के लिए प्रपोज अपनी प्रेमिका को करता है। साथ ही लड़का

अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेमी शादी के लिए प्रपोज अपनी प्रेमिका को करता है। साथ ही लड़का महंगे गिफ्ट भी लड़की को देता है। लेकिन चीन में इसका बिल्कुल उलट हुआ है। चीन की यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल चीन की एक लड़की ने शादी के लिए अपने प्रेमी को महंगे गिफ्ट देकर प्रपोज किया है। 
1576748281 chinese girlfriend
प्रेमिका सजी खूबसूरत सफेद लिबास में

1576748422 chinese giirlfriend
सियाओजिंग नाम की यह लड़की चीन की रहने वाली है। बता दें कि अपने प्रेमी को प्रपोज करने से पहले सियाओजिंग पहले खुद तैयार हुईं। सफेद रंग का खूबसूरत गाउन उन्होंने पहना जिसमें वह खुद किसी परी से कम नहीं लग रही थी।
जहां पर सबसे पहले मिले थे वहां पर प्रेमी को बलाया

1576748553 chinese girlfriend boyfriend
प्रेमी सियाओके को शादी के लिए सियाओजिंग ने प्रपोज किया। दरअसल प्रेमिका ने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए वहां पर बुलाया जहां पर वह दोनों पहली बार मिले थे। लगभग 1 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। 
BMW की चाबी रखी थी फूलों के गुलदस्ते में

1576748599 chinese girlfrind propose
जैसे ही सियाओके आया उसे सियाओजिंग ने फूलों का गुलदस्ता दिया और उस गुलदस्ते में सियाओजिंग ने अपने प्रेमी के लिए BMW कार की चाबी रखी थी। सियाओके को गिफ्ट देते हुए सियाओजिंग ने कहा कि तुम मेरे लिए जितना त्याग करते हो, उसके बदले ये छोटा सा तोहफा है। 
घर के दस्तावेज दिए फिर

1576748662 girlfriend boyfriend chinese
अपने प्रेमी सियोओके को सियाओजिंग ने बाद में घर के दस्तावेज दिए। सियाओजिंग ने अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ्‍ मिलकर इस सरप्राइज प्रपोजल की तैयारी की। सियाओके इन तोहफों को देखकर बहुत खुश हो गए और उन्होंने सियाओजिंग का शादी के प्रपोजल को मान लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।