चीन तो चीन अब इस जापानी आविष्कार ने किया खाना बनाना आसान, देखें ये अजब-गज़ब टेक्नोलॉजी की Video - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीन तो चीन अब इस जापानी आविष्कार ने किया खाना बनाना आसान, देखें ये अजब-गज़ब टेक्नोलॉजी की Video

टेक्नोलॉजी के मामले में जापान चीन से काफी आगे है। जापानी तकनीक के आगे दुनिया के कई देशों

हम सभी को पता है कि चीन में बने समान भारत में ज्यादा बिकते हैं। क्योंकि ये सस्ते और सभी कामो को आसानी से करने वाले होते है, तो हर कोई इनको खरीदना चाहता है। लेकिन सब को पता होता है कि ये लंबे समय तक चलने वाले नहीं हैं। इस वजह से लोग चीनी समानों को खरीदने से पहले  बार-बार सोचते हैं। खासकर अगर रसोई का समान चीन में बने हों तो उन्हें बहुत असुरक्षित माना जाता है। 
1693923375 kitchen appliances for winter in hindi
लोगों में यह भी डर रहता है कि रसोई में बनने वाला खाना गर्म होने के कारण उन उपकरणों से दुर्घटना हो सकती है। पर ये भी है टेक्नोलॉजी के मामले में जापान चीन से काफी आगे है। जापानी तकनीक के आगे दुनिया के कई देशों की कहानी फेल है। जापान के कई आविष्कार किस को भी हैरान कर देंगे। ये आविष्कार न केवल क्रिएटिव हैं, बल्कि ये लोगों के जीवन को बहुत आसान बनाते हैं। 
1693923419 modern kitchen interior with utensils and kitchen appliances
इसी सिलसिले में, कुछ जापानी किचन अप्लाइंसेस के वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप जापानी आविष्कारों के फैन्स बन जाएंगे। इसमें खाना पकाने के लिए कड़ाही तैयार की जाती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसे बनाने के लिए इंसानों को पास-पास रहने की जरूरत नहीं होती। 

इस बर्तन में विशेष उपकरण लगे होते हैं, जो खुद ही रूप से खाना पकाते हैं। इस तरह से खाना बिखरने या खाना हिलाते समय हाथ गर्म होने की समस्या नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि यह कढ़ाई भोजन को अधिक समान रूप से पकाने में मदद करती है। इस खास वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। 
कई लोग इन इनोवेशन की तारीफ कर रहे हैं. नेटिज़न्स उनकी सराहना करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे इस तरह खाना बना सकते हैं। जब आप कढ़ाई में तेल और सब्जियां डालते हैं तो खाना अपने आप पक जाता है। किसी को पैन पकड़कर हिलाने की जरूरत नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।