Lord Ram Portrait By Cubes : बच्चे ने Rubik's Cube से बना डाली भगवान राम की अद्भुत तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Girl in a jacket

बच्चे ने Rubik’s Cube से बना डाली भगवान राम की अद्भुत तस्वीर, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Lord Ram Portrait By Cubes

Lord Ram Portrait By Cubes : इन दिनों पूरी दुनिया के लोगों में राम भक्ति के लिए प्रेम साफतौर पर दिखाई दे रहा हैं। खासतौर पर भारत राम के रंग में रंग चुका हैं। यहां पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी राममय हो चुके हैं। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर एक एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो (Lord Ram Portrait By Cubes) में बच्चे ने रूबिक्स क्यूब से भगवान राम की अनोखी और मनमोहक तस्वीर बनाई है। इस तरह की कला वाकई खास और अलग है। इसी के साथ यह तस्वीर देखने में भी बेहद शानदार है।

वायरल हुई बच्चे की क्रिएटिविटी की वीडियो

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @PiyushGoyal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एक वीडियो (Lord Ram Portrait By Cubes) जो कि सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं। उसमें एक बच्चा है जिसकी उम्र 9 या 10 साल के करीब ही नज़र आ रही है। वीडियो में, बच्चा भगवान श्री राम की तस्वीर बनाने के लिए रुबिक्स क्यूब का इस्तेमाल कर रहा है। रूबिक क्यूब को हल करना वाकई बहुत मुश्किल होता है, लेकिन यह बच्चा इन्ही का इस्तेमाल करके पल भर में ही श्री राम की मनमोहक तस्वीर बना देता हैं। वे बहुत सारे रूबिक क्यूब्स को हल करता हैं और उन्हें भगवान राम की तस्वीर (Lord Ram Portrait By Cubes) जैसा बना देता हैं और यह देखने में सचमुच बेहद अद्भुत और कलात्मक नज़र आता हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Lord Ram Portrait By Cubes
Lord Ram Portrait By Cubes

वीडियो में मौजूद बच्चा अपने घर के सभी भगवानों (Lord Ram Portrait By Cubes) को प्रणाम कहकर शुरुआत करता है। फिर, वह सुनिश्चित करता है कि रूबिक क्यूब पर रंग सही जगह पर हैं। इसके बाद बच्चा झट से रूबिक्स क्यूब की पहेली सुलझाता है और भगवान राम की तस्वीर बनाकर तैयार कर देता हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे के इस वीडियो को काफी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो (Lord Ram Portrait By Cubes) को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।