Chhath Puja 2024 Rules: छठ पूजा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chhath Puja 2024 Rules: छठ पूजा के दौरान इन नियमों का जरूर करें पालन

nfh

जी हां, नहाय-खाय के साथ छठ के चार दिनों के महापर्व की शुरूआत आज से हो चुकी है। ये व्रत महिलाएं सुहाग और संतान के कल्याण के लिए रखती हैं, जिसमें छठ माता की उपासना और कठिन व्रत रखा जाता है।

bhfh

ऐसे में इस व्रत के लिए कुछ विशेष नियम और परम्परा भी बनाए गए हैं। चलिए आपको छठ व्रत के इन नियमों के बारे में बताते हैं।

jyh

छठ व्रत के दौरान नहाय खाय और खरनी का भोजन तैयार किया जाता है। इसके साथ ही चढ़ाने के लिए ठेकुए और चावले के आटे के लड्डू भी तैयार किया जाता है। ये सारे प्रसाद बेहद साफ-सफाई से तैयार करना चाहिए।

st

यहां तक कि नहाय-खाय और खरनी के लिए तो अलग से मिट्टी के चूलहे पर भोजन तैयार किया जाता है। इसलिए ये सार प्रसाद बनाने वक्त साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

pexels dibakar roy 2432543 19267023

जी हां, छठ के व्रत के दौरान मन, कर्म और वचन से सात्विकता बनाए रखें। मन में किसी के प्रति कोई दुर्भाव ना रखें। ना ही किसी तरह का कोई हिंसक कर्म करें। इसके अलावा व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें।

dgt

छठ पूजा में सिर्फ व्रती ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सभी लोगों को सात्विक भोजन ही करना चाहिए। छठ पूजा के दौरान परिवार के सभी लोगों को लहसुन और प्‍याज से परहेज करते हुए साधारण भोजन करना चाहिए।

pexels yogendras31 1630785

छठ व्रत में अस्त होते और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है।

hgjt

ऐसे में सूर्य को अर्घ्य देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे कि चांदी, स्टील, शीशा या प्लास्टिक से बने बर्तनों से अर्घ्य नहीं देना चाहिए, बल्कि इसके लिए तांबे या पीतल के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।