Chandrayaan 3: Rover Pragyan के सामने आया बड़ा सा गड्ढा, फिर इसरो के इशारों पर यूं बदली अपनी चाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chandrayaan 3: Rover Pragyan के सामने आया बड़ा सा गड्ढा, फिर इसरो के इशारों पर यूं बदली अपनी चाल

इसरो ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 27 अगस्त को प्रज्ञान रोवर चार

इसरो के मून मिशन ने सफलता की सीढ़ी चढ़ना तब ही शुरू कर दी थी, जब उसने चांद के दक्षिणी ध्रूव पर लैंड किया था। इसका जश्न देश-विदेश में मनाया गया। लेकिन ये तो बस शुरूआत थी, अभी तो और भी मुश्किलें मून मिशन के सामने आने वाली थी, जिसमें से एक है चांद के गहरे गड्ढें, जिससे रोवर को बचना है। इसके अलावा रोवर के रास्ते के बीच कई और बाधांए आएगी लेकिन उसे उन सबका सामना करना है।
1693292053 pragyan rover isro image 1
रोवर के सामने आया क्रेटर
बता दें कि इसरो ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 27 अगस्त को प्रज्ञान रोवर चार मीटर व्यास के क्रेटर के नजदीक पहुंच गया था। यह गड्ढा रोवर के सामने करीब 3 मीटर की दूरी पर था।  इसके बाद रोवर को पीछे जाने के लिए कहा गया। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, रोवर अब एक नये रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मालूम हो, रोवर छोटे-मोटे गड्ढे तो पार कर सकता है। लेकिन बहुत बड़े नहीं, इसलिए उसे अपना रास्ता तब बदलना होगा, जब उसके सामने कोई बड़ा गड्ढा या बोल्डर होगा।
1693292016 09 18 102160179mm2
क्या है प्रज्ञान रोवर? 
छह पहियों वाले प्रज्ञान रोवर का वजन 26 किलो है। ये 1 सेमी प्रति सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करता है। वहीं रोवर कम से कम 500 मीटर यानी 1600 फीट तक चांद की सतह पर जा सकता है। बता दें, ये चांद पर जब तक काम करेगा जब तक इसे सूरज की रोशनी से ऊर्जा मिलती रहेगी।
1693292045 rover 1692845632
रोवर के सामने कई मुश्किलें
23 अगस्त से देखा जाए तो प्रज्ञाव रोवर के चांद पर 5 दिन पूर हो चुके है, वहीं बचे 9 दिन में रोवर को ये कोशिश करनी होगी कि वह चांद पर 300-400 मीटर की दूरी तय कर लें। रोवर को चांद की सतह पर अधिक से अधिक दूरी तय कर साउथ पोल के बारे में जानकारी जुटानी होगी। आपको बता दें कि इसरो का वैज्ञानिक का कहना है कि रोवर को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रोवर को चांद पर प्रतिदिन 30 मीटर की दूरी तय करने के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन चांद पर आ रही मुश्किलों के कारण रोवर ने अब तक केवल 12 मीटर की ही दूरी तय की है। बता दें,रोवर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिव शक्ति केंद्र के आसपास घूम रहा है।
1693292088 whatsapp image 2023 08 27 at 5.47.46 am
 मालूम हो, इससे पहले चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे ChaSTE पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। जिससे पता चला था कि चंद्रमा के साउथ पोल की सतह पर तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस है, जो 80mm की गहराई में माइनस 10°C टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।