Chanakya Niti: चाणक्य की बताई गई नीतियां, जो हमेशा देंगी बुरे वक़्त में आपका साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Chanakya Niti: चाणक्य की बताई गई नीतियां, जो हमेशा देंगी बुरे वक़्त में आपका साथ

आचार्य चाणक्य की कही बातें आज के समय में भी प्रेरणादायी हैं

wp11612541

सकारात्मकता बनाए रखें

चाणक्य नीति के अनुसार कितना भी बुरा समय क्यों न आ जाएं नकारात्मक विचारों को अपने मन में हावी न होने दें, हमेशा सकारात्मक सोच रखें और कठिन परिस्थितियों में भी आशावादी बने रहें

illustration chanakya756405 72644

धैर्य रखें

संकटकाल में धैर्य अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विपत्ति आने पर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और परिस्थिति का सामना धैर्यपूर्वक करें

8fd6e39770c21a8992c0f23d5c9ee738

विवेक का प्रयोग करें

भावनाओं में बहकर कभी भी कोई निर्णय न लें, हमेशा अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए अच्छी तरह से सोच विचार कर ही फैसले लें

dg5jji4 79301d52 bb9c 4982 8334 488cc07a3e95

अपनों से सहायता मांगें

यदि जीवन में आवश्यक हो तो परिवार, दोस्तों से सहायता मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए। बुरे वक्त पर अपने ही काम आते हैं

chanakya niti4 5

सही कर्म करते रहें

हार न मानें और सही कर्म करते रहें, कर्म करने से आपको आत्मविश्वास मिलेगा और धीरे-धीरे आप संकट से बाहर निकल पाएंगे

Acharya Chanakya lessons 1 5

सेहत का ध्यान रखें

आचार्य के अनुसार दौलत, दोस्त, पत्नी और राज्य सब कुछ दोबारा हासिल किया जा सकता है, लेकिन ये शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें

images 2

आध्यात्मिकता का सहारा लें

ध्यान, योग या प्रार्थना जैसी आध्यात्मिक गतिविधियां आपको कठिन समय में भी मानसिक शांति प्रदान कर सकती हैं, इसलिए अपने जीवन में अध्यात्म को स्थान दें

illustration chanakya756405 72656

समय का महत्व

चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय में समय का महत्व बहुत बढ़ जाता है। इसलिए बुरे समय में समय का सही उपयोग करने से परिस्थितियों को सुधारा जा सकता है

illustration chanakya756405 72632

सामर्थ्य का प्रयोग

अपने सामर्थ्यों का सही उपयोग करके संकट काल में अपनी स्थिति में सुधार किया जा सकता है। चाणक्य कहते हैं कि अपने दोषों को पहचानें और अपनी विशेषताओं का सही इस्तेमाल करें

illustration chanakya756405 72635

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।