आपने अक्सर किसी को भी उसकी बात से बदलने पर ये कहकर चिढ़ाया या बोला होगा कि क्या गिरगिट की तरह रंग बदल रहा हैं। या देखो कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल गया। क्योकि हमने आजतक सिर्फ गिरगिट को ही रंग बदलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हो गिरगिट के अलावा भी एक ऐसा जीव हैं जो रंग बदल सकता हैं।
आज हम आपको जिस जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक मेंढक की ही प्रजाति हैं। इसे कुदरत का करिश्मा कहे या कुछ भी लेकिन ये मेंढक ऐसा हैं कि ये खुद को पारदर्शी बना सकता हैं जिससे ये जिस भी चीज़ पर बैठ जाये उसी का रंग अपने अंदर समा लेता हैं। देखने में तो ये नाज़ुक सा एक जीव लगता लेकिन ये होता बेहद ही हिम्मतवाला हैं।
आपको बता दे कि, दुनिया में मेंढक की कुल 156 प्रजातियां मौजूद हैं। इनमे से सबसे छोटी प्रजाति 0.78 इंच लंबी होती है, जबकि बड़ी प्रजातियों की लंबाई लगभग 3 इंच तक पहुंच सकती है। आमतौर पर तो आपने इनका रंग आजतक हरा ही देखा होगा लेकिन ये अनेको रंग के भी होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी के ये दूर से ही खतरा भांपते ही अपना शरीर पारदर्शी बना लेते हैं।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
अगर अब बात की जाये विशेषज्ञों कि, तो उनके मुताबिक मेंढक का अपने शरीर के पारदर्शी बना लेना उसे शिकारियों से बचने में मदद देता है। क्योकि वह अक्सर पेड़-पौधों पर मौजूद होते हैं तो यह इनके रंग में ज़्यादा रम लेते हैं। और सबसे अनोखी बात तो ये हैं कि जिस दौरान ये खुद को पारदर्शी बनाते हैं तब आप इनके शरीर का हर एक अंग देख सकते हैं यहा तक कि इनके धड़कते हुए दिल को भी देख सकते हैं।
क्या बताती हैं रिपोर्ट
साइंस जर्नल में पब्लिश हुई रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ग्लास फ्रॉग अपने शरीर को पारदर्शी बनाने के लिए अपने खून के बहाव से करीब 90 फीसदी रेड ब्लड सेल्स को हटा देता हैं जिसके कारण ये देखने को मिलता हैं। जिसके बाद ये उसे अपने लिवर में पैक कर लेता है। और एक यही सबसे बड़ी वजह हैं कि इनका शरीर पारदर्शी बना लेते हैं।