सावधान : Manchurian बनाने के इस तरीके को देख भूल जाएंगे खाना, घिनौना VIDEO हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सावधान : Manchurian बनाने के इस तरीके को देख भूल जाएंगे खाना, घिनौना VIDEO हुआ वायरल

आए दिन सोशल मीडिया पर खाने-पीने को लेकर तमाम तरह की अजीबोगरीब वीडियो वायरल होती है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर गोभी मंचूरियन को लेकर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोभी मंचूरियन को किस तरह से तैयार किया जाता है। तो चलिए आगे देखते हैं पूरी वीडियो।

cn

आज की जनरेशन को गोभी मंचूरियन खाना खूब पसंद है। लेकिन क्या आपने कभी इसे बाहर बनते हुए देखा है ? जो लोग फास्ट फूड को चाव से खाते हैं, उन्हें मंचूरियन खाना भी बहुत पसंद होता है। अधिकतर लोगों को यह लगता है कि मंचूरियन को काफी साफ -सफाई से बनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गोभी मंचूरियन को आप खाना पसंद करते हैं, वह कितने अनहाइजीनिक तरीके से बनाया जाता है ? अगर आप सच्चे गोभी मंचूरियन लवर है तो आप यह वीडियो और यह खबर पढ़कर सच में हैरान हो जाएंगे।

vdf

दरअसल इस वीडियो में गोभी मंचूरियन को बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है। यह वीडियो अपने आप में बहुत घिनौना और गंदा है। अगर आपने यह वीडियो देख लिया तो यकीनन आप भी इसे खाना छोड़ देंगे। गोबी मंचूरियन का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंचूरियन को किस तरह से बनाया गया है। वीडियो में एक चटाई बिछाकर गोभी को छोटे-छोटे टुकड़े में काट रहे हैं। उनके हाथों में ग्लव्स तक नहीं है। गोभी को टुकड़ों में काटने के बाद उसे टोकरी में डाला जाता है। जिसमें गंदगी जमी पड़ी है। इसके बाद उसे बड़े बर्तन में डाल दिया जाता है। फिर तरह-तरह के मसाले,नमक, मैदा मिलाया जाता है। इसके बाद कर्मचारी अपने हाथों से इसे मिलाता है। फिर पेस्ट को दूसरे बर्तन में डाला जाता है, और छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे तेल में तला जाता है।

जैसे कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं ना तो किसी कर्मचारी ने अपने हाथों में ग्लव्स पहने हैं और ना ही किसी ने अपने सर को ढका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर फास्ट फूड को इसी तरह से बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि हाइजीनिक केवल घर के ही खानों में मिलेगी। ऐस तमाम तरह के कमेंट आपको बॉक्स में मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।