ये 5 चीज धनतेरस पर जरूर खरीदें,बदल जाएगी किस्मत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये 5 चीज धनतेरस पर जरूर खरीदें,बदल जाएगी किस्मत

देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली की शुरूआत हो जाती

देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली की शुरूआत हो जाती है। समुद्र मंथन के वक्त धनतेरस खास दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद लेकर प्रकट होने के कारण भगवान धनवंतरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। 
1571998267 pic
धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है। धनतेरस  के दिन खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन जिस भी वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्घि होती है। इन सबके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन अगर खरीद लिया जाए तो पूरे साल घर में सौभाग्य बना रहता है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…
1571998277 images (15)
1.व्यवसाय से संबंधित चीजें
धनतेरस के दिन आप अपने व्यवसाय से जुड़ी कोई भी चीज खरीद सकते हैं। खरीदी गई इन चीजों का दिवाली के दिन पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।
1571995465 images (19)
2.झाडू
धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाडू खरीदने से घर से जुड़ा आर्थिक संकट दूर हो जाता है। धनतेरस के दिन खरीदी गई झाडू का इस्तेमाल दिवाली के दिन पूजा कर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि झाडू घर से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करते हैं।
1571995495 images (20)
3.इलेक्ट्रॉनिक सामान
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप घर के  लिए प्रयोग की जानें वाली या फिर खुद के लिए लैपटॉप,मोबाइल फोन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 
1571998142 friz
4.साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदने से घर में सुख-शंति आती है। दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय इस साबुत धनिया को भगवान को अर्पितक करें और इसे अपने तिजोरी में रख दें।
1571998207 images (21)
5.बर्तन
धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन खासतौर पर पीतल के बर्तन की खरीदारी करनी चाहिए। बर्तन खरीदकर आप इसे घर की पूर्व दिशा में रख दें। 
1571998251 images (22)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।