बुद्ध पूर्णिमा : बन रहा है खास योग, निसंतान को संतान के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आर्शीवाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बुद्ध पूर्णिमा : बन रहा है खास योग, निसंतान को संतान के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आर्शीवाद

बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म वैशाख पूणिमा की तिथि को हुआ था। इस लिए इसे

बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म वैशाख पूणिमा की तिथि को हुआ था। इस लिए इसे बौद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।पूर्णिमा को बुद्ध जयंती  के नाम से भी जाना जाता है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर एक खास योग बन रहा है इस दिन कुछ उपाय करने से जहा निसंतान दंपती को संतान मिलेगी वही मां लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
इस दिन की गई पूजा – अर्चना से मानव जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होती है और अगर आप इस दिन कुछ उपायों को करते हैं तो आपको जीवन के सभी कष्ट स्वत: ही समाप्त हो जाएंगे।
1652163741 untitled 16 copy
इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन रात के समय चंद्रमा को एक तांबे के लोटे में पानी के अंदर चीनी और चावल डालकर अर्ध्य दें  इससे आपकी धन की समस्या खत्म हो जाएगी।
परिवार के सुख के लिए अगर आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन अगर आप भगवान शिव को साबूदाने की खीर चढ़ाते हैं तो यह आपके लिए काफी शुभ होगा।
1652163796 untitled 14 copy
अगर संतान सुख चाहते हैं अपने परिवार के सदस्यों और घर में आने वाले मेहमानों की संख्या से ज़्यादा रोटी बनाकर पशुओं को खिलाए ऐसा करने से जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। आप चाहे तो इस उपाय को हर माह भी कर सकते हैं।
साल 2022 में 16 मई दिन सोमवार को वैशाख की पूर्णिमा पड़ रही है। बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 15 मई को 12:45 से शुरू होकर 16 मई को 9:45 तक रहेगा। मान्यता है कि चंद्र दर्शन के पूर्णिमा का व्रत पूरा नहीं होता। इस दिन चंद्र दर्शन करने से चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।