यह शाही महल मुकेश अंबानी के 'एंटीलिया' से भी महंगा,कीमत है चौंका देने वाली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यह शाही महल मुकेश अंबानी के ‘एंटीलिया’ से भी महंगा,कीमत है चौंका देने वाली

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मुकेश

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी की थी जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी करीब 700 करोड़ रुपए की करी थी। रोजमर्रा की जिंदगी में एक से एक महंगी चीजों का इस्तेमाल करने वाले मुकेश अंबानी का बंगला दुनिया के इन पांच सबसे महंगे घरों में से एक है। 
1566199958 mukesh ambani best file
1.बकिंघम पैलेस

1566200439 buckingham palace
बकिंघम पैलेस इंग्लैड में स्थित है। बकिंघम पैलेस ब्रिटिश राजघराने का शाही महल है,जो दुनिया के सबसे कीमती और महंगे घरों में से एक है। ड्यूक ऑफ बकिंघम ने करीब तीन सौ साल पहले लंदन में रहने के लिए इसे घर के तौर पर बनवाया था। इसके बाद इसे महल तब्दील कर दिया गया इसके बाद 1837 में पहली बार क्वीन विक्टोरिया ने इस महल को अपना घर बनाया। इस राजमहल में कुल 775 कमरे हैं जिसमें से 52 शाही कमरे है। यह महल 77 हजार स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। इस घर की कीमत 1.55 बिलियन डॉलर यानि 1 खरब रुपए से ज्यादा है। 
2.एंटीलिया 
1566199570 mukesh ambani
दुनिया की सबसे कीमती इमारत में से एक है अंबानियों का एंटीलिया घर। अंबानियों का 27 मंजिला यह घर करीब 1.2बिलियन डॉलर यानि 85 अरब रुपए की लागत से बना हुआ है। जिसमें हेल्थ स्पा,सैलून,बॉलरुम,स्नो रुम,प्राइवेट थिएटर,3 स्वीमिंग पूल,योगा साहित कई सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
3.लियोपोल्डा विला, फ्रांस

1566199623 houses
लियोपोल्डा विला फ्रांस में स्थित है। यह विला करीब 50 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी मालकिन Lily Safra हैं। जो एक ब्राजलियन Philanthropist और लेबनान के बैंकर विलियम सफरा की विधवा हैं। इस विला की कीमत 750 मिलियन डॉलर यानि 53 अरब रुपए है। बता दें कि इस अद्भुत विला में कई सारी चीजें ऐसी हैं जिसे देख आपका मन भी यहीं का जो जाएगा। 
4.Les Cèdres विला, फ्रेंच रिवेरा

1566199792 les cèdres विला,
1830 में इस बेहद आलीशान विला को Belgium Back के राजा के लिए बनवाया गया था। इस विला की कीमत 400 मिलियन डॉलर यानि 28 अरब रुपए है। 
5.Fairfield Pond, न्यू यॉर्क


1566199873 fairfield pond, new york
यह बेहतरीन घर Ira Rennert का है, जो Renco Group के मालिक हैं। करीब 63 एकड़ में फैले इस बंगले में 29 बेडरूम, 39 बाथरूम, एक बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट, तीन स्विमिंग पूल सहित कई चीजें मौजूद हैं। यह आलीशान महल 248 मिलियन डॉलर यानि  17 अरब रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।