इन 9 चीजों को दिवाली से पहले लाएं घर, नहीं होगी धन की कमी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन 9 चीजों को दिवाली से पहले लाएं घर, नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे बड़ा माना जाता है। 27 अक्टूबर को इस साल दिवाली का

हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे बड़ा माना जाता है। 27 अक्टूबर को इस साल दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। लक्ष्मी-गणेश की पूजा दिवाली के दिन घर में की जाती है। कहा जाता है कि घर में सुख-समृद्धि  मां लक्ष्मी की पूजा करने से आती है। साथ ही कुछ खास चीजें घर में दिवाली से पहले लाने से भी धन और समृद्धि होती है। 
1571557730 diwali 2019
शास्‍त्रों में कहा गया है कि धन संबंधी दोष इन चीजों को घर में रखने से खत्म होते हैं। चलिए इन चीजों के बारे में आपको बताते हैं। तंत्र शास्‍त्र में कहा गया है कि कभी भी धन की कमी घर में इन चीजों को रखने से नहीं होती है। अगर इन चीजों में से आप अपने घर में एक भी चीज रख लेते हैं तो आपके घर में धन और समृद्धि  हो जाएगी। 
1. हत्‍था जोड़ी

1571557930 hatha jodi
हत्‍था जोड़ी अगर आप भी घर लाना चाहते हैं तो इसे मंगलवार या शनिवार के ही दिन पर लाएं। साथ ही अपनी तिजोरी में लाल कपड़े के अंदर लपेटकर हत्‍था जोड़ी को रख दें। 
2.श्रीयंत्र 
1571558675 sri yantra
मान्यता है कि घर में श्रीयंत्र की स्‍थापना और पूजा करने से आपके जीवन और घर में देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। मां लक्ष्मी के साथ 33 अन्य देवी-देवाताओं के चित्र भी श्रीयंत्र में बने होते हैं। आपका भाग्य इसे घर पर लाने से अच्छा हो जाता है। 

3. मोती शंख

1571558062 moti shankh
विधि-विधान से मोती शंख की पूजा कर लें उसके बाद उसे तिजोरी में रख दें। ऐसा कहा जाता है कि आपके जीवन में पैसा मोती शंख को रखने से टिकता है साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। 
4. लक्ष्मी कौड़ी

1571558116 kaudi
शास्‍त्रों में कहा गया है कि समुद्र से ही लक्ष्मी माता उत्पन्न हुईं हैं और समुद्र से ही कौड़ी भी निकलती है। धन को आकर्षित करने का कौड़ी में स्वभावित गुण माना गया है। शास्‍त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी के साथ ही कौड़ियां जुड़ी हुईं हैं। धन के साथ भी कौड़ियों को रखना चाहिए।
5. गोमती चक्र

1571558159 gomati chakr
गुजरात की गोमती नदी में ही गोमती चक्र मिलता है। सुदर्शन चक्र के नाम से भी इसे जाना जाता है। 11 चक्र आप पीले कपड़े में अपने पास बांधकर रखते हैं तो जीवन में कभी भी आपको पैसे की कमी नहीं होती। 
6. आक या मदार की जड़

1571558191 madaar ke phool
शास्‍त्रों में कहा गया है कि सफेद आक की जड़ों की पूजा पूरे विधि-विधान से शुक्रवार के दिन करनी चाहिए। उसके बाद उसे तिजोरी भी रख लें ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। 
7. दक्षिणावर्ती शंख

1571558230 shankh
शास्‍त्रों में दक्षिणावर्ती शंख को विशेष महत्व दिया गया है। एक बड़े लाल कपड़े में दक्षिणावर्ती शंख को लपेटकर साथ में ऊॅं श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः का जाप करें उसके बाद उसे वहां रखें जहां आप अपने पैसे रखते हैं। 

8. लघु नारियल 

1571558319 laghu nariyal
शास्‍त्रों में माना गया है कि मां लक्ष्मी की कृपा लघु नारियल आपके जीवन में बरसाता है। सामान्य नारियल के आकार में लघु नारियल छोटा होता है। 11 लघु नारियलों को लाल रंग के एक कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से जीवन और घर में पैसों की बरकत होती है। 
9. कमल गट्टा

1571558360 kamalgattamala.
कमल के बीच से कमल गट्टा बनता है। कमला के नाम से भी देवी लक्ष्मी को बुलाया जाता है। देवी कमला का वास कमल के पांच अंगों में हाेता है। मां लक्ष्मी के चित्र पर कमल गट्टे की माला पहना कर पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से घर में समृद्धि होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।