शादी करने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड के घर के बाहर 80 घंटे तक गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, हो गई शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी करने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड के घर के बाहर 80 घंटे तक गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम, हो गई शादी

कड़ाके की ठंड में सड़क पर करीब 80 घंटे तक धरने पर बैठी लड़की की मांग आखिरकार पूरी

जनवरी की कड़ाके की ठंड में एक लड़की 80 घंटें तक धरने पर बैठी रही। मगर खास बात ये है कि इनती ठंड में धरने पर बैठी इस लड़की की मांग को आखिरकार पूरी हो गई है। वैसे आप सोच रहे होगें कि ये लड़की सरकार या प्रशासन से अपनी मांग मनवाने के लिए धरने पर बैठ होगी। 
मगर हम आपको बता दें कि ये लड़की ना तो सरकार और ना ही प्रशासन से अपनी डिमांड को पूरा करने के लिए धरने पर नहीं बैठी थी। यह लड़की अपने बॉयफ्रेंड और उसकी फैमली को शादी के लिए मनाने के लिए उन्हीं के घर के बाहर धरने पर बैठी हुई थी। लड़की की इस मांग को मान लिया गया है और वो पूरी भी हो गई है।
1674471856 mcms
दरअसल, ये मामला झारखंड के धनबाद जिले का है। जहां चार साल के रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड ने ऐन वक्त पर शादी करने से मना कर दिया था। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अचानक लड़के के शादी से इंकार और नंबर ब्लॉक करने से गुस्साई प्रेमिका सीधे बॉयफ्रेंड के घर पहुंचकर धरने पर बैठ गई।
1674471997 marriage 1
बता दें कि धरने पर बैठी उस लड़की का नाम निशा है, जिसकी उम्र 20 साल है। वह ईस्ट वसुरिया की रहने वाली है। निशा का कहना है कि चार साल पहले वो महेशपुर के रहने वाले उत्तम पटेल से मिली थी। तब निशा SSLNT कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज के पास ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। 
1674472015 screenshot 20230123 122035 chrome
निशा ने बताया कि दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार थे लेकिन शादी से 20 दिन पहले उत्तम ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद वो उत्तम के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। कहा जा रहा है कि इस बीच उत्तम और उसका परिवार घर से फरार हो गया था। आखिरकार निशा के पिता ने राजगंज थाने में केस दर्ज कराया।
1674472044 marriage 1
पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद लड़के के परिवार ने बात की और शादी पर फिर से सहमति बनी। दोनों परिवारों की रजामंदी से मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। वहीं शादी के बाद थाने से लड़के और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज शिकायत भी वापस ले ली गई है। और अब शादी से निशा काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।