4 हजार में ख़रीदा कुत्ते का बच्चा लेकिन जब हुआ बड़ा तो सामने आया सच, महिला के उड़ गए तोते! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

4 हजार में ख़रीदा कुत्ते का बच्चा लेकिन जब हुआ बड़ा तो सामने आया सच, महिला के उड़ गए तोते!

इंटरनेट पर अपनी भड़ास निकालती हुई इस महिला के साथ हुआ एक अजीबो-गरीब किस्सा सामने आया जिसमे उसने

कुत्ते बिल्ली जैसे पालतू जानवरो को पालने का शौक कई लोगो को होता हैं तो वही कुछ लोग इन्हे थेरेपी के लिए भी पालते हैं। कहा जाता है कि जिन लोगों के पास डॉग होते हैं, वो बाकि लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। उन्हें डिप्रेशन आदि की समस्या कम होती है साथ ही इससे उनकी हेल्थ भी अच्छा असर पड़ता हैं। डॉग्स अपने मालिक की हिफाजत के साथ ही उनकी टेंशन रिलीफ करने में भी मदद करते हैं। हालांकि, अब तो ज्यादातर लोग शोऑफ के लिए डॉग पालते हैं। महंगे ब्रीड्स को दिखावे के लिए अपने घर में रखते हैं। एक समय था जब डॉग्स को हिफाजत के लिए पाला जाता था। लेकिन अब ये डॉग मात्र फन के लिए रखे जाते हैं।
1686723576 wolf dog
सोशल मीडिया पर एक महिला ने शेयर किया कि कैसे एक ब्रीडर ने उसे धोखा दिया। इस महिला ने पोमेरेनियन समझकर चार हजार में डॉग का एक बच्चा खरीदा था, वो उसे घर ले आई। आम कुत्तों की ही तरह वो उसे खाना खिलाती थी। लेकिन समय के साथ उसे गड़बड़ी का अहसास हुआ। 
1686723629 husky dog 1
उसका डॉग बढ़ना बंद ही नहीं कर रहा था। अपने बताए हुए ब्रीड से काफी बड़ा होता जा रहा था कुत्ता। ऐसे में महिला को शक हुआ कि उसे गलत ब्रीड का डॉग दे दिया गया है। लेकिन जब उसके सामने सच्चाई खुली तो उसके होश उड़ गए।
सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
1686723605 dog turns wolf 1
शान्नोन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना को शेयर किया। उसने वहां जमकर भड़ास निकाली। उसने कहा कि क्रिप्टो वाकई मासूम दिखता है लेकिन ऐसे खतरनाक जानवर को वो घर पर नहीं रख सकती। उसके साथ ब्रीडर्स ने धोखा किया है। उन्होंने जो ब्रीड बताया वो तो पपी नहीं निकला। लेकिन भेड़िया निकलेगा इसकी तो उसने कल्पना भी नहीं की थी। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतने दिनों से वो ऐसे खतरनाक जानवर को घर में पाल रही थी। हालांकि, शान्नोन के पोस्ट के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये तो हस्की है। वहीं एक ने शान्नोन को खुशकिस्मत बताया। उसने लिखा कि सिर्फ चार हजार में हस्की मिल जाना खुशनसीबी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।