ठगी का शिकार हो गए Delhi Police के बॉडी बिल्डर जेलर, 51 लाख का लगा चूना, अब... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ठगी का शिकार हो गए Delhi Police के बॉडी बिल्डर जेलर, 51 लाख का लगा चूना, अब…

तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और बॉडी बिल्डर दीपक शर्मा को रौनक गुलिया और उसके पति ने मिल

आए दिन ठगी के मामले सामने आते रहते है, जिसमें कभी ऑनलाइन तो कभी किसी कारोबारी को चूना लगा कर भाग जाना जैसे मामले शामिल है।  लेकिन ये मामला थोड़ा अलग है। यहां हम किसी आम इंसान की बात नहीं कर रहे है, बल्कि उनकी बात कर रहे है जिसके नाम से खुद अपराधी डरते है। जी हां, यहां हम पुलिस अधिकारी की बात कर रहे है जो खुद ठगी का शिकार हो गए। 
बॉडी बिल्डर को 51 लाख का लगा चूना
तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और बॉडी बिल्डर दीपक शर्मा को रौनक गुलिया और उसके पति ने मिल कर 51 लाख का चूना लगाया है। कपल ने दीपक को हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रैंड एंबैसडर बनने के नाम पर रकम ली गई थी, जिसे लेकर दोनों फरार हो गए। बता दें दीपक शर्मा ने ठगी की शिकायत ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने में दी है।
1693303941 whatsapp image 2023 03 28 at 7.02.31 pm
रियलिटी शो में हुई थी मुलाकात
दीपक शर्मा रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए सुर्खियों में रहते है। एक बार उन्होंने डिस्कवरी चैनल पर आने वाले रियलिटी शो ‘अल्टीमेट वॉरियर” में पार्टिसिपेट किया था, जहां उनकी मुलाक़ात दूसरी कंटेस्टंट रौनक गुलिया से हुई थी। रियलिटी शो के समय रौनक ने अपने पति अंकित गुलिया के हेल्थ प्रॉडक्ट का बड़ा कारोबारी होने की जानकारी दी थी। शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच अक्सर बातें हुआ करती थी। वहीं जनवरी 2023 में हुई पार्टी में रौनक ने बताया कि उसके पति का बिजनेस अच्छा चल रहा है और उन्हें काफी प्रॉफिट हो रहा है, लेकिन मल्टिपल ब्रैंड और आउटलेट खोलने के लिए ज्यादा फंड की जरूरत है।
1693304013 image 7 5e9d9c2b6f6b7 5ea1696a3d322
दिया ब्रैंड एंबैसडर बनाने का ऑफर
वहीं दीपक शर्मा का दावा है कि रौनक ने 50 लाख रुपये पति के बिजनेस में इनवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा। और दस से 15 फीसदी मुनाफे और ब्रैंड एंबैसडर बनाने का ऑफर रखा था। जिस पर उन्होंने 15 फीसदी प्रॉफिट पर सहमति जताई थी। वहीं फरवरी के बाद 51 लाख रुपये उन्होंने इनवेस्ट किए थे। जबकि आठ लाख कैश लेने पति-पत्नी 2 मार्च को यमुना विहार आए थे। अप्रैल 2023 में जब दीपक ने अपनी रकम के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ दोनों ने ठगी की है। आपको हैरानी होगी कि बॉडी बिल्डर दीपक उनका पहला शिकार नहीं थे, दोनों कई लोगों का पहले भी चूना लगा चुके हैं।  फिलहाल मामला पुलिस में दर्ज है और दोनों आरोपी अभी फरारा चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।