घरों में चींटियों का निकलना आम बात है। इसलिए अक्सर हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ और अशुभ घटनाओ का भी पता चलता है।खासकर जब ये किसी खास समय या त्योहार पर दिखाई दे। यदि नवरात्रि के दिनों में चीटिंयां आपके घर में एक कतार में दिखाई दे तो ये भविष्य में हने
विष्य जानने के लिए लोग ज्योतिष शास्त्र का वाली घटना की ओर एक संकेत है। आइए आपको बताते हैं कि ये शुभ या अशुभ कौन सा संकेत है।
सहारा लेते हैं।कुछ ज्योतिषियों का ये भी मानना है कि हमारे आस-पास घटने वाली घटना से जुड़े संकेत कुछ पहले से मिलने लगते हैं। घरों में चीटियां निकलना आम बात है। इनका निकलना सुख-समृद्धि के अलावा धन लाभ को दर्शाती है। जानिए चीटियों का घर से किस तरह निकलना माना जाता है शुभ।
धन वृद्धि का होता है योग-अगर चींटियां चावलों के भरे बर्तन में से निकले तो यह आपके लिए शुभ है। ऐसा माना जाता है कि कुछ दिनों बाद ही धन वृद्धि का योग शुरू होने वाला है। इस स्थिति में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। और जल्द ही मां दुर्गा आपके घर धन संबधी परेशानी दूर करने वाली है।
काली चींटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं।
वहीं दक्षिण दिशा से आ रही हों तो यह भी आपके लिए फायदेमंद ही होगा।
अगर पूरब की दिशा से चींटियां आ रही हैं तो कोई सकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है।
इसी तरह यदि पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
अगर घर में एक साथ समूह में चीटियां निकलती हैं तो इसका मतलब होता है कि ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। आने वाले समय में आपको कोई गुड न्यूज भी मिलने वाली है।
अगर चीटियां उस जगह से निकले जहां पर सोने से बनी चीजें रखी हैं तो आपको स्वर्ण से संबंधित लाभ मिलने वाले हैं।
अगर चीटियां छत की ओर से निकल रही हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
ऐसे में चींटियों को आटा या चीनी जरुर खिलाएं। ऐसा करना शुभ होता है।