बर्थडे स्पेशल- जन्मनदिन पर जरुर करें ये 5 काम,होगी लंबी उम्र,अच्छा बीतेगा पूरा साल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बर्थडे स्पेशल- जन्मनदिन पर जरुर करें ये 5 काम,होगी लंबी उम्र,अच्छा बीतेगा पूरा साल

हर किसी के लिए उसके जन्म का दिन बहुत खास होता है।इस दिन को व्यक्ति अलग अलग तरीके

हर किसी के लिए उसके जन्म का दिन बहुत खास होता है।इस दिन को व्यक्ति अलग अलग तरीके से मनाता है। कुछ लोग अपने जन्मदिवस पर दोस्तों के साथ पार्टी आदि करते हैं तो कुछ मंदिर मे जाके पूजा अराधना करते हैं। कुल मिलाकर किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके जन्म का दिन बहुत महत्व रखता है इसलिए हर इंसान चाहता है कि उसका जन्मदिन बेहद खास हो। इसी के साथ वह कामना करता है कि आने वाले समय में उसका जीवन सुखमय और भविष्य उज्जवल हो।इस शुभ दिन को यदि आप शुभ कार्यों के साथ मनाते हैं तो आने वाले समय में आपके ऊपरा ईश्वर की कृपा बनी रहती है और आने वाला समय अच्छा रहता है। ज्योतिष में कुछ कार्य बताए गए हैं। अपने जन्म दिवस का दिन इन कार्यों करके आप पूरे वर्ष को सुखमय बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ कार्य।

1655712927 bdayअपने जन्म दिवस पर प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले स्नानादि करने के पश्चात सूर्यदेव के दर्शन करने चाहिए और जल देना चाहिए। इसके बाद अपने इष्ट देव का ध्यान व पूजा आराधना करें।

अपने इष्टदेव की पूजा आराधना करने के पश्चात अपने से बड़े, माता-पिता, बुजुर्गों व गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए।जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उनसे देवता भी प्रसन्न रहते हैं।

 अपने जन्मदिवस के मौके पर आप अशुभ ग्रह से संबंधित दान आदि कर सकते हैं या फिर इनके निमित्त पूजन व जाप करना चाहिए।

इसके साथ मंदिर या किसी भी गरीब या जरुरमंद को खाना जरुर खिलाएं अपनी इच्छानुसार दान जरुर करें।किसी की मदद करने से ज्यादा खुशी आपको किसी अन्य कार्य में प्राप्त नहीं होती है। यदि आप इस दिन किसी जरुरतमंद की मदद करते हैं तो उसे संतुष्ट करके स्वयं भी भीतर से संतुष्टि प्राप्त करते हैं। दान मनुष्य के साथ जीवनभर रहता है।

अपने जन्मदिन के मौके पर पशुओं की सेवा अवश्य करनी चाहिए।यदि आप किसी गौशाला आदि में दान करते हैं या फिर गाय को चारा खिलाते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।