रेस्टोरेंट में आराम से पाश्ता खाती नजर आई चिड़िया, Video देख लोगों को आई ट्विटर बर्ड की याद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेस्टोरेंट में आराम से पाश्ता खाती नजर आई चिड़िया, Video देख लोगों को आई ट्विटर बर्ड की याद

आपने पक्षियों और इंसानों की दोस्ती के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन क्या आपने चिड़िया को पास्ता खाते

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं। आपने आजतक पक्षियों को खाना-खिलाते या उनके खाना खाने के तरीकों के अनगिनत वीडियोज को देखा होगा। पक्षियों और जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। पक्षियों को आपने खाना चुगते तो बहुत देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी चिड़िया को रेस्टोरेंट के अंदर से खाना चुराते देखा है।
1690456766 untitled design 2023 07 26t152557.258 one one
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चिड़िया रेस्टोरेंट के अंदर एक महिला की प्लेट से खाना चुराती दिखाई दे रही हैं। महिला भी चिड़िया की इस हरकत से शॉक्ड रह जाती है और वो अजीबोगरीब रिएक्शन देने लगती है। मगर महिला और बाकि सभी लोगों से बेखबर चिड़िया बड़े मजे से खाने का लुफ्त उठा रही है। चिड़िया का ये शानदार वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है।

ये वीडियो किस देश और शहर का है, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रेस्टोरेंट का वीडियो अब तक हजारों लोग देख चुके है और काफी सारे लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला आराम से एक रेस्टोरेंट के अंदर बैठी है और उसके सामने पाश्ता रखा हुआ है।  प्लेट के साइड में एक चीड़िया बैठा हुई दिखाई देती है और चुपके से पास्ता चुगने लगती है। चीड़िया इस तरह पास्ता खा रही है जैसे उसे किसी का डर ही नहीं।  
1690456838 screenshot 1
1690456845 screenshot 2
1690456850 screenshot 3
1690456855 screenshot 4
प्लेट से पाश्ता खाने के दौरान एक बार चिड़िया उस महिला की तरफ देखती है लेकिन फिर वो आराम से पाश्ता खाने लगती है। थोड़ी देर बाद जब उसका पेट भर जाता है तो वो चिड़िया वहां से उड़कर चली जाती है और सामने बैठी महिला हैरानी से उसे देखती रह जाती है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  भगवान का शुक्र है कि वीडियो कैमरे में कैद हो गया। नहीं तो कोई इस पर विश्वास नहीं करता। तो एक अन्य ने कहा, वाकई ये एक शानदार पल है। जहां चिड़िया बिना डरे पास्ता चुग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।