अमेरिका में एक व्यक्ति के शरीर में सूअर की किडनी लगाई गई थी। 14 जुलाई को लगाई गई किडनी अभी भी 57 साल के मौरिस मिलर के शरीर में है और सही से अपना कार्य कर रही है। हम सभी जानते है कि इंसान के शरीर में किडनी का कितना महत्व होता है। ऐसे में अगर ह्यूमन में एनिमल की किडनी ट्रांसप्लांट करने से इंसान के शरीर में वह अच्छे से काम करती है तो ये मेडिकल में बड़ी सफलता होगी।
ब्रेन डेड व्यक्ति में हुआ ट्रांसप्लांट
14 जुलाई 2023 को अमेरिका के रहने वाले 57 साल के मौरिस मिलर के शरीर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। बता दें कि मौरिस ब्रेन डेड थे, न्यूरोलॉजिकल मानंदड़ो के अनुसार मिलर को मृत घोषित कर दिया गया था। लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जिससे उनका दिल धड़क रहा था। बता दें कि ट्रांसप्लांट हुए एक महीने का समय हो गया है, और किडनी अभी भी मौरिस के शरीर में अच्छे से काम कर रही है। डॉक्टर्स की टीम इसकी मॉनिटरिंग अगले महीने करेगी और आगे अपडेट देगी।
जीन में बदलाव करके किया गया ट्रांसप्लांट
सूअर की किडनी को इंसानी शरीर में लगाने के लिए उसके जीन में बदलाव किया गया था। बता दें कि इसके लिए सूअरों के चार जीनों को किडनी से निकाल दिया गया जो पहले सफल क्रॉस-प्रजाति ट्रांसप्लांट में साबित हुए थे। साथ ही सूअर की किडनी इंसानी जैसी लगे इसके लिए छह इंसानी जीन भी डाले गए यानी कि कुल मिलाकर 10 जीनों को मोडिफाइड किया ताकि किडनी ट्रांसप्लांट इंसान में किया जा सके।
ट्रांसप्लांट के इंतजार में हर दिन मरते हैं कई लोग
हम सभी जानते है कि किडनी खून को साफ करने से लेकर अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना का काम करती है। लेकिन जिनकी किडनी सही से काम नहीं करती है या फेल हो जाती है तो वहां किडन ट्रांसप्लांट किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी की 40 मिलीयन लोगों को किडनी की बीमारी हैं वहीं प्रत्येक दिन 17 लोग अपनी जान इसलिए गंवा देते हैं क्योंकि उन्हें सही टाइम पर ट्रांसप्लांट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर एनिमल की किडनी इंसानों के शरीर में सही से काम करती है तो कई लोगों की जान बच जाएगी।