Reels बनाना पड़ गया इतना महंगा, चलती नाव में लड़की के साथ हो गई बड़ी अनहोनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Reels बनाना पड़ गया इतना महंगा, चलती नाव में लड़की के साथ हो गई बड़ी अनहोनी

एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों चर्चा में है जिसमें एक महिला के साथ रील बनाने के

सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर डालना तो मानों आजकल लोगों का पार्ट-टाइम काम हो गया है। आजकल लोग जहां भी जाते हैं वहां सबसे पहले वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करने लगते हैं। फोटोज और वीडियोज बनाना तो आज के दौर में एक आम बात हो गई है। कई बार तो ट्रेंड के चक्कर में लोग इस कदर पागल हो जाते हैं कि उन्हें किसी भी चीज का होश नहीं रहता है।
1691818143 kananaskis river alberta canada
इस चक्कर में लोग कई बार हादसों का शिकार हो जाते हैं और इस बार भी  ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कभी कोई ट्रेन की पटरी पर लेट जाता है तो कभी मेट्रो में ही लोग नाचने-गाने लगते हैं। कभी-कभी तो ट्रेन के दरवाजे पर लटककर लोग स्टंट करने लगते है जिसके चलते कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो चुके है। मगर फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।
1691818153 funny viral video 1 1
सोशल मीडिया पर लोग अपनी पसंद और हिसाब से रील बनाता है और शेयर करता है ताकि उसके ज्यादा से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ जाए। अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से लोग कई बार मुश्किलों भी फंस जाते हैं और ऐसा ही एक नजारा इस वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वायरल वीडियो में बोर्ट पर लेडीज पार्टी चल रही है लेकिन तभी एक महिला के साथ हादसा हो जाता है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, एक महिला नाव के किनारे आकर रील बना रही थी, लेकिन इसी दौरान उसके साथ खेल हो गया।  जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल, नाव पर कुछ लड़कियां मजे करती नजर आ रही है। जहां सभी लड़कियां बोर्ट के बिल्कुल बीच में खड़ी है और एक लड़की नाव के बिल्कुल किनारे पर आकर रील बना रही है लेकिन तभी उस लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता है और सीधे मुंह के बल नदी में जा गिरती है।
1691818277 screenshot 4
1691818282 screenshot 5
1691818288 screenshot 6
1691818300 screenshot 8
1691818307 screenshot 7
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब तक इसे हजारों लाइक और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ ये महिला अगली बार कभी वीडियो बनाने से पहले सौ बार सोचेगी।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ लोग आजकल रील्स के पीछे बुरी तरीके से पागल है।’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।