कैंसर पेशेंट की जिंदगी के लिए बेंगलुरू के इस कॉन्स्टेबल ने बाइक से 430 किलोमीटर का सफर किया तय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैंसर पेशेंट की जिंदगी के लिए बेंगलुरू के इस कॉन्स्टेबल ने बाइक से 430 किलोमीटर का सफर किया तय

पुलिसकर्मी अहम भूमिका कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में निभा रहे हैं। दिन-रात लोगों की मदद वह

पुलिसकर्मी अहम भूमिका कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में निभा रहे हैं। दिन-रात लोगों की मदद वह कर रहे हैं। लोगों को घर से वह बाहर निकलने से मना कर रहे हैं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति वह अनोखे तरीके से जागरूक करते दिखाई भी दे रहे हैं। पुलिस कहीं जगह पर लोगों पर सख्ती कर रही है तो लोगों को बहुत प्यार से कहीं पर समझाते नजर आ रहे हैं। 
1587210275 mask
इसके अलावा ऐसे ही कई पुलिसकर्मी मास्क भी अपनी ड्यूटी करने के बाद बना रहे हैं। हालांकि बेजुबानों, गरीब और बेसहारा लोगों का कुछ लोग पेट भर रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक के एक पुलिसकर्मी ने एक कैंसर पेशेंट तक 430 किलोमीटर का सफर तय करके जरूरी  दवाइयां पहुंचाईं हैं। इस पुलिसकर्मी को सोशल मीडिया की जनता ने सलाम किया है।  
सरहाना की बेंगलुरु पुलिस ने 

यह ट्वीट बीते 16 अप्रैल को बेंगलुरु सिटी पुलिस ने पोस्ट किया। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,  हेड कॉन्स्टेबल एस. कुमारस्वामी, जिन्होंने कैंसर रोगी तक जरूरी दवा पहुंचाने के लिए अकेले बाइक से बेंगलुरु से धारवाड़ तक 430 किलोमीटर का सफर तय किया। आईपीएस भास्कर राव उनके जज्बे को सलाम करते हैं! खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 646 बार री-ट्वीट किया गया है।  
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सलाम 

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

पूरा मामला क्या है?

1587210370 bengulur cop
खबरों के अनुसार 9 अप्रैल को  बेंगलुरु में केंद्रीय सशस्त्र रिजर्व (CAR) में तैनात कांस्टेबल एस कुमारस्वामी ने उमेश नाम के शख्श को कन्नड़ टीवी शो में देखा था और कैंसर की दवा खरीदने के लिए मदद मांगी थी। उसके बाद से उस शख्श की मदद कांस्टेबल करना चाहते थे। बेंगलुरु से धारवाड़ तक 47 वर्षीय कुमारस्वामी ने  9 घंटे में 430 किमी की कठिन यात्रा को पूरा किया और दवा उमेश तक पहुंचाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।