काली गाय को घास खिलाने से मिलती है पापों से मुक्ति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

काली गाय को घास खिलाने से मिलती है पापों से मुक्ति

गाय को सनातन धर्म मे माता का दर्जा दिया गया है। बता दें कि गाय की सेवा भगवान

गाय को सनातन धर्म मे माता का दर्जा दिया गया है। बता दें कि गाय की सेवा भगवान श्रीकृष्‍ण अपने हाथों से खुद करते थे। गोलोक को ही गाय का निवास बताया गया है। गाय को हर धर्म में पूजनीय माना गया है। 
1562679467 cow2
इतना ही नहीं कामधेनु के रूप में गाय काे शास्‍त्रों में बताया गया है जिससे आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सके। इसके साथ ही अगर आप काली गाय को घास खिलाते हैं तो कहीं तरह के फायदे आपको हो सकते हैं। आज हम आपको काली गाय को घास खिलाने के फायदों के बारे में बताएंगे। 
1562679516 black cow

1. अंत होता है सभी पापों का 

1562679625 black cow
शास्‍त्रों में कहा गया है कि काली गाय के मूत्र को आप अपने स्नान के जल में डालते हैं तो आपने जो भी तीनों सालों पाप किए होंगे उनका सबका अंत हो जाएगा। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा गया है कि काली गाय घर में होने से सुख-शांति हमेशा बनी रहती है। 

2. प्राप्ति होती है इस पुण्य की

1562679676 cow3
काली गाय को आप एक मुट्ठी घास खिलाते हैं तो इंसान के तीस दिन में किए सारे पाप खत्म हो जाते हैं। जैसे मनुष्य तीर्थ स्नान करके दान और पुण्य का काम करके अच्छा फल मिलता है। काली गाय को घास खिलाकर भी य पुण्य मिलता है। 

3. देवताओं का आशीर्वाद मिलता है

1562679725 gau seva
सुबह उठकर काली गाय की क्तिपूर्वक परिक्रमा करनी चाहिए ऐसा करने से पूथ्वी की तरह फल मिलता है। ऐसा कहा गया है कि 33 कोटि देवी-देवताओं का वास गाय के शरीर में होता है। इसलिए सारे देवी-देवताओं का आशीर्वाद गाय की पूजा करने से मिलता है। 

4. फल मिलता है सभी तीर्थों का 

1562679781 cow4
पंचगव्य से अगर आप स्नान करते हैं तो उसका फल सारे तीर्थों के सामान मिलता है। पंचगव्य गाय के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर का पानी के सारे रूप को कहा गया है। 

5. मुक्ति मिलती है ग्रह दोष से 

1562679824 cow (1)
काली गाय को हर रोज भोजन खाने से पहले घास खिलाने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही आपके सारे ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। आपके जीवन में जो अशुभ प्रभाव होता है वह खत्म हो जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।