रोज़ाना मुट्ठी भर काजू सर्दियों में खाने से ये बीमारियां रहती हैं कोसो दूर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोज़ाना मुट्ठी भर काजू सर्दियों में खाने से ये बीमारियां रहती हैं कोसो दूर

काजू स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। प्रोटीन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा

काजू स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होता है। प्रोटीन और विटामिन बी की भरपूर मात्रा काजू में पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट भी काजू में पाया जाता है जो कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। दिमाग और त्वचा दोनों के लिए भी काजू बहुत लाभकारी होता है। सर्दियों में रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा तनाव से भी काजू बचाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद काजू होता है। 
1576845207 cashew nut
दिल और हड्डियों के लिए काजू गुणकारी होता है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। मोनो सैचुराइड्स की मात्रा काजू में पाई जाती है जो हड्डियों और दिल को स्वस्‍थ रखता है। 
1576845255 heart bones
कोलेस्ट्रॉल को भी काजू कम करता है। आयरन की मात्रा काजू में भरपूर मिलती है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो काजू का सेवन आपके लिए बहुत गुणकारी है। साथ ही शरीर में रक्त की कमी को भी काजू सही रखेगा। एनीमिया के भी आप शिकार नहीं होंगे। 
1576845299 kaju
यौन रोगों में भी काजू मददगार होता है। शरीर में ऊर्जा काजू का सेवन करने से आती है साथ ही प्रोटीन की मात्रा काजू में भरपूर पाई जाती है। पाचन शक्ति को भी काजू मजबूत करता है। अगर आपको अंदर से कमजोरी महसूस हो रही है या फिर शरीर में ऊर्जा की कमी हो तो काजू का सेवन कर लें। बाल और त्वचा भी काजू के सेवन से स्वस्‍थ होते हैं। 
1576845358 kaju benefits
याददाशत भी काजू के सेवन से मजबूत होती है। काजू अल्जाइमर की बीमारी से भी बचाता है। ब्लड प्रेशर को भी काजू सही रखता है। 
1576845393 cashew

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।