तो इस वजह से होते हैं शरीर पर बर्थमार्क,जानें आप भी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तो इस वजह से होते हैं शरीर पर बर्थमार्क,जानें आप भी

कुछ ऐसे लोग जिनकी स्किन पर बड़े होते-होते भी कुछ ऐसे निशान जो कभी खत्म नहीं होते हैं

कुछ ऐसे लोग जिनकी स्किन पर बड़े होते-होते भी कुछ ऐसे निशान जो कभी खत्म नहीं होते हैं बल्कि जन्म के ये निशान और ज्यादा बढ़ जाते हैं। क्योंकि शरीर में ये निशान जन्म के समय के होते हैं और ऐसे निशान बर्थमार्क कहलाते हैं। कुछ लोगों के शरीर में ये बर्थमार्क लंबे समय तक रहते हैं। वहीं आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो बर्थमार्क के शरीर में होने के पीछे के रहस्य से आनजान हैं और इन्हें हटाने की कोशिश में लगे रहते हैं। तो चालिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस वजह से शरीर में बर्थमार्क होते हैं। 
1578659149 phototake
एक रिपोर्ट के अनुसार बर्थमार्क दो तरह के होते हैं। वस्कुलर और पिगमेंटेड। डॉक्टर्स के मुताबिक पिगमेंटेड बर्थमाक्र्स स्किन के किसी एक एरिया में मेलनिन की अधिक मात्रा की वजह से होते हैं। इन्हें मोल्स मंगोलियन स्पॉट्स कहा जाता है और ये  अडोलेसेन्स में गायब हो जाते हैं। वैसे इनसे आमतौर पर कोई खतरा नहीं होता है। लेकिन फिर भी डॉक्टर क पास एक बार जाकर जरूर दिखा लेना चाहिए। 
1578659155 2669191
वहीं वस्कुलर बर्थमार्क का सबसे अहम बात यह है कि ये स्ट्रोक बाइट स्पाइडर वेन्स की तरह होता है और कई सारे बच्चे ऐसे जो इनके साथ ही पैदा होते हैं। 18 महीने पूरे हो जाने के बाद ये बर्थमार्क हट जाता है।
वैसे बर्थमाक्र्स को लेकर कई लोगों की ऐसी सोच बनी हुई है कि यदि किसी गर्भवती महिला को गर्भावस्था में कोई स्ट्रॉन्ग इमोशन महसूस हो और बॉडी के किसी खास हिस्से को छुए तो उसके बच्चे को शरीर की उसी जगह पर बर्थमार्क हो जाता है। वहीं ज़्यादातर बर्थमार्क्स से शरीर को कोई हानि नहीं होती और ज़्यादातर बर्थमार्क्स के लिए ट्रीटमेंट की भी ज़रूरत नहीं होती।
1578659110 birthmark
1.Cafe au lait macules
ये वाले निशान हल्के भूरे या मिल्क-कॉफी कलर के होते हैं। ये छोटे-छोटे होते हैं। कैफे ऐयू लेत मसुलेस ये जन्म के समय के निशान होते हैं और बढ़ती उम्र के साथ हल्के पडऩे लगते हैं। इसके लिए ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है। इन निशानों केवल लेजर ट्रीटमेंट के द्घारा हल्का किया जा सकता है।
1578658965 caspd cafe au lait macule
2.Congenital Mole 
कंजेनिटल मोल पिगमेंट सेल्स का हार्मलेस ग्रोथ है। ऐसे निशान या तो जन्म से ही होता है या फिर जन्म के कुछ महीनों बाद होता है। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है इनका साइज बड़ा या छोटा कोई भी हो सकता है। अगर ये निशान छोटे होते हैं तो इसका कोई रिस्क फैक्टर नहीं है,लेकिन अगर ये 5 सेंटीमीटर से बड़ा होता है तो ये मेलनोमास में बदल सकते हैं। 
1578659073 screenshot 2
3.Mongolian Spot 
मंगोलियन निशान ब्लू-ब्राउन कलर के होते हैं जो किसी चोट के निशान की तरह दिखते हैं। ये ज्यादातर जन्म से ही बम, शरीर के साइड या कंधों पर होते हैं। ये एशिया के बच्चों को ज़्यादा होता है।  वक़्त के साथ ये फ़ेड होने लगता है। 
1578658907 mongolian spot on back
4.Strawberry Naevus 
ये ओवल शेप का वस्कुलर बर्थ मार्क होता है और ये बॉडी के किसी भी पार्ट पर हो सकता है। ये  जन्म के कई हफ़्तों बाद शरीर पर नज़र आता है।  वहीं ये 3 से 6 महीने के बीच ये तेज़ी से ग्रो करता है।  इनका ट्रीटमेंट जितना जल्दी किया जाये उतना बेहतर है।    
1578658889 strawberry naevus on the back of a baby mike devlinscience photo library

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।