हाथी के बच्चे ने नदी में डूबते इस शख्स को ऐसे बचाया, पेश की दोस्ती की मिशाल, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाथी के बच्चे ने नदी में डूबते इस शख्स को ऐसे बचाया, पेश की दोस्ती की मिशाल, देखें वीडियो

दुनिया का सबसे शांत जानवर हाथी को कहा गया है। लेकिन हाथी को जब गुस्सा आता है तो

दुनिया का सबसे शांत जानवर हाथी को कहा गया है। लेकिन हाथी को जब गुस्सा आता है तो हर चीज को वह तबाह कर देता है। सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह चौंक गया है। 
1568712284 elephant attack
क्या हाथी भी ऐसा कर सकता है? इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नदी में एक शख्स हाथी के बच्चे को डूबता हुआ दिखाई देता है। उसके बाद नदी में हाथी उस शख्स को बचाने के लिए उतरता है और किनारे तक उसे बचाकर ले आता है।
1568712344 elephant save a man
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। लोगों को हाथी के बच्चे का यह अंदाज बहुत पंसद आ रहा है। ट्विटर पर StanceGrounded नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और साथ ही कैप्‍शन में लिखा, मेरा दिल रो रहा है। हाथी के बच्चे को लगा कि शख्स नदी में डूब रहा है। वो उसके बचाने के लिए नदी में कूद गया। हम वास्तव में उनके लायक नहीं हैं। 

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नदी के पास कुछ हाथियों का झुंड गुजर रहा है। तभी उस समय एक शख्स नदी में तैरता हुआ नजर आ रहा है लेकिन हाथी के बच्चे को उस शख्स को देखकर लगा कि वह डूब रहा है। उसके बाद क्या शख्स को बचाने के लिए हाथी का बच्चा नदी में उतर जाता है और नदी के किनारे तक उसे ले आता है। 
1568712600 elephant save a man 1
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नदी में शख्स तैर ही रहा था लेकिन हाथी के बच्चे को ऐसा अभास हुआ कि शख्स डूब रहा है। शख्स ने जैसे ही नदी में हाथी के बच्चे को आता देखा वह घबरा गया और किनारे की तरफ जाने लगा। लेकिन हाथी का बच्चा शख्स के पास पहले ही पहुंच गया और उसे पकड़ कर किनारे की तरफ ले गया। इस वीडियो में सुनाई दे रहा है कि कैसे हाथी के बच्चे को वह शख्स थैक्यू कह रहा है। 
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 

1.

2.

3.

4.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।