Azamgarh: DJ पर जमकर डांस कर रहे थे लोग, तभी घट गई दुर्घटना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Azamgarh: DJ पर जमकर डांस कर रहे थे लोग, तभी घट गई दुर्घटना

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो यूपी का बताया जा रहा है जिसमें यात्रा के दौरान अचानक से डीजे लोगों पर गिर गया। इंटरनेट पर अब यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है।

Untitled Project 22

शादी हो या पार्टी गाने के बिना महफिल नहीं जमती। हर त्यौहार, शादी या पार्टी में डीजे जरूर बजता है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग काफी डर गए हैं। दरअसल, यह वीडियो यूपी के आजमगढ़ का बताया जा रहा है जहां यात्रा के दौरान अचानक से डीजे लोगों पर गिर गया।

Untitled Project 23

रिपोर्टर्स के मुताबिक यह वीडियो आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां दशहरा का मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ऐसे में लोग ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ गाने पर खूब डांस करते कर रहे थे। हालांकि यह वीडियो देखकर पता चलता है कि लोग अपनी धुन में मस्त थे तभी यह हादसा होता है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच जाती है। लोग घायल लड़कों को वहां से निकालते हैं।

Courtesy: ट्विटर यूजर (@yauvani_1 ने इस वीडियो को शेयर किया है

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख व लाइक कर चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।