दुनिया के अजब गजब रिकॉर्डस ,तस्वीरें देख आपकी आंखे रह जाएंगी फटी की फटी ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया के अजब गजब रिकॉर्डस ,तस्वीरें देख आपकी आंखे रह जाएंगी फटी की फटी !

NULL

लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन रिकॉर्ड नहीं बना पाते और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको रिकॉर्ड बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। कुदरत ने इन्हें कुछ ऐसे गिफ्ट्स दिए जो इन्हें खुद व खुद वर्ल्ड रिकॉर्ड तक ले जाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही अजब- गजब रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सभी लोग गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। इन अजब गजब तस्वीरों को देखकर आप दंग रह जाएंगे कि दुनिया में कैसे कैसे लोग हैं और वो क्या क्या रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Guinness Book of World Records

> जी हां , ये कोई ट्रैक्टर या भारी भरकम ट्रक नहीं है बल्कि सबसे बड़ी साइकिल है जो चलती भी है। इसे बेल्जियम के पीटर ने बनाया है और इसका वजन 860 किलोग्राम है।

Belgian engineer Jeff Peters

> इतनी लंबी टांगे पहले कभी नहीं देखी होंगी। देखेंगे कैसे, सबसे लंबी टांगें इनकी ही हैं। ये हैं एकाटेरिना, जिनकी दोनों टांगों की लंबाई अलग अलग हैं। उनकी बायीं टांग 132.8 सेंटीमीटर लंबी है जबकि दांयी टांग 132.2 सेंटीमीटर लंबी है। इनकी लंबाई भी गजब है। ये 6 फीट 8.77 इंच लंबी हैं। इनकी पलकें 4.88 इंच की हैं।

Ekaterina

> अब आपके ठीक नीचे हैं दुनिया का सबसे छोटा कपल,ये ब्राजील के हैं। पाउलो गैबरील दा सिल्वा बैरोस और कटयूशिया ली होशिनो, दोनों की कुल लंबाई 181.41 सेंटीमीटर है।

Paulo Gabriel da Silva Barros and Katusia Li Hoshino

> अब आप देखिए सबसे लंबी पलकें,चीन की यू जियानेक्सिया के नाम है ये खिताब। इनकी पलकें 4.88 इंच की हैं।

You Jianxia

> ये हैं सबसे लंबे नाखून, ये हैं अमेरिका की अयाना विलियम्स। इनके नाखूनों की कुल लंबाई 18 फीट 10.9 इंच हैं।

Ayanna Williams

ये हैं दुनिया के अजब गजब लोग और उनकी अजब गजब तस्वीरें।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।