महिला सजा रही थी क्रिसमस ट्री को तभी उसमें से 10 फीट लंबा सांप निकला, देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला सजा रही थी क्रिसमस ट्री को तभी उसमें से 10 फीट लंबा सांप निकला, देखें तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाली खबर सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। दरअसल क्रिसमस ट्री के

ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान करने वाली खबर सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। दरअसल क्रिसमस ट्री के अंदर एक महिला को 10 फुट लंबा अजगर मिला। महिला की चीखें अजगर को देखकर निकल गईं। खबरों की मानें तो लीन चैपमैन और क्वींसलैंड अपने अपाटमेंट में बीते गुरुवार की शाम पहुंचे थे। जैसे ही वह अंदर घुसे उन्हें घर से चिड़ियों के चहकने की आवाज आने लगी। 
1576494334 christmas tree
क्रिसमस ट्री उनकी बालकनी में रखा हुआ था। जैसे ही वह बालकनी में क्रिसमस ट्री के पास गए तो वहां पर चिड़िया नहीं बल्कि एक बड़ा अजगर था। क्रिसमस ट्री पर अजगर लिपटा हुआ था। वहां क्रिसमस ट्री पर अजगर को देखकर कपल वहां से चले गए। उसके बाद क्रिसमस ट्री से वापस अजगर रात को चला गया। अजगर जब ट्री पर लिपट हुआ था तो कपल को वह छोटा लग रहा था लेकिन पेड़ से जब अजगर बाहर निकल कर गया तो उन्हें दिखाई दिया कि वह 10 फुट का था।
1576494393 snake on christmas tree
लीन चैपमैन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमने अजगर को बिल्‍कुल परेशानन नहीं किया। खिड़की बंद करके उसे देखते रहे। वो दिखने में बहुत अच्छा लग रहा था। वो काफी बड़ा था, मैंने जिंदगी में कभी इतना बड़ा अजगर नहीं देखा था। वो दिखने में बहुत खूबसूरत लग रहा था। 

यूजर्स ने ट्विटर पर ऐसे प्रतिक्रिया दीं

1.

2.

3.

4.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।