Assam: बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म,अजीबों-गरीब तस्वीरें देख लोग हुए हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Assam: बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म,अजीबों-गरीब तस्वीरें देख लोग हुए हैरान

देश में आए दिन कई अजीबो-गरीब तरीके की खबरें सामने आती है।ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली

देश में आए दिन कई अजीबों-गरीब तरीके की खबरें सामने आती है।ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली घटना असम के कछार जिले की है। जहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था।इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था। हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। 
1674030510 9
बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म  
 बता दें कि ये खबर पूरे गांव में फैल गई थी। सभी लोग उस बच्चे को देखने के लिए गए। यह घटना इतनी ज्यादा अजीब थी कि पूरे गांव में चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही थी। इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई। बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है।काली बकरी के पेट से भूरे रंग के शिशु समान बच्चे के पैदा होने पर गांववालों ने यह मान लिया था कि उनके किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है। लेकिन बच्चा ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह पाया।  
1674034672 screenshot 1
इस मामले में पशुपालक ने बताया सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे। पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी। 
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।