कुंभ राशि 2023 : सफलता पाने के लिए कम बोले, होगी ये 2 घटनाएं रहे संभल कर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुंभ राशि 2023 : सफलता पाने के लिए कम बोले, होगी ये 2 घटनाएं रहे संभल कर

हर कोई इस उम्मीद में बैठा है कि साल 2023 उनके लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। सब लोगों

साल 2023 लोगों के लिए नई उम्मीदें, नए संकल्प लेकर आने वाला है। हर कोई इस उम्मीद में बैठा है कि साल 2023 उनके लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। सब लोगों की तरह कुंभ राशि के जातक भी जानना चाहते होंगे, कि उनके लिए  अपने साथ क्या लाने वाला है। आइए जानते हैं कि कैसा होगा आने वाला साल।
1670309226 kumb2
कुम्भ राशि सूर्य की बारह राशियों में से ग्यारहवी राशि होती है। इस राशि के जातक काफी अच्छे स्वभाव और व्यवहार के होते है, और साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में निपुण होते हैं।
परिवारिक राशिफल- इस साल आपके जीवन में कुछ खुशियां और कुछ परेशानियां आएंगी। इस साल आपके पास जीवन में आगे बढ़ने का एक शानदार मौका होगा, जो आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा। आपको सावधान रहने की जरूरत है और जीवन में किसी भी बात पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। परिवार का साथ आपके लिए जरुरी है तभी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नौकरी और व्यापार- अपने व्यवसाय में मनोवांछित सफलता पाने के लिए आपको अपने वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक रूप से लेना होगा।जो लोग नौकरी से जुड़े हैं, उनको पदोन्नति मिलने में बाधाएं और समस्यां आएंगी। आपको अपनी नौकरी में शांत और ठन्डे दिमाग से धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। 
विवाह राशिफल -कुंभ राशिफल 2023 कुंभ राशि वालों के अनुसार यह समय मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। आपके विवाह में समस्या आ सकती है। साल के अंत में चीजें ठीक होती दिख रही हैं। जीवनसाथी के प्यार और सहयोग से आप अपने रिश्ते को कायम रखने में सक्षम होंगे।
1670309242 kumb
लव राशिफल-जो लोग अविवाहित है, उनके इस वर्ष भी अविवाहित रहने की ही संभावना अधिक है। इस साल रोमांस की बजाय लोगों से दोस्त के रूप में जुड़ना अधिक पसंद करेंगे।
 स्वास्थ्य राशिफल- यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो एक व्यवस्थित आहार का पालन करना काफी अनिवार्य है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मध्यम रूप से ही सही लेकिन शुभ रहेगा। 
शिक्षा एवं करियर- करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह साल आम तौर पर अनुकूल रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ाई के लिए अधिक समय दें।
धन राशिफल- कुंभ के लिए आर्थिक दृष्टि से 2023 की शुरुआत शुभ रहेगी।इस साल आपको अपने भाइयों के कारण भी धन लाभ होगा।
यात्रा पर जाते समय या वाहन चलाते समय अत्यधिक सतर्क रहें क्योंकि लग्न में शनि शारीरिक परेशानी का कारण हो सकता है। साथ ही अपनी जुबान पर संयम रखें नहीं तो महौल बिगड़ सकता है छोटी सी बात घटना में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।